फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Farmer injured in bike collision dies during treatment.

Meerut News: बाइक की टक्कर में घायल किसान की उपचार के दौरान मौत

Fri, 11 Sep 2026 08:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 08:43 PM IST
विज्ञापन
Farmer injured in bike collision dies during treatment.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खरखौदा। मेरठ-बुलंदशहर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव नालपुर स्थित जियो पेट्रोल पंप के निकट दो बाइकों की टक्कर में गंभीर रूप से घायल खरखौदा निवासी किसान सुबोध सैनी (55) की शुक्रवार शाम उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
खरखौदा के मोहल्ला बिचपटिया निवासी सुबोध सैनी पुत्र जयकरण नौ सितंबर बुधवार की शाम अपने छोटे भाई राखी सैनी के साथ बाइक से बुलंदशहर की ओर से खरखौदा लौट रहे थे। बताया गया कि दोनों भाई बाइक से मेरठ-बुलंदशहर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव नालपुर स्थित जियो पेट्रोल पंप के निकट पहुंचे थे। इसी दौरान जियो पेट्रोल पंप से एनसीआर मेडिकल कॉलेज की ओर जाने के लिए सड़क पार कर रहे एक बाइक सवार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

टक्कर इतनी तेज थी कि सुबोध सैनी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के उपचार के बावजूद शुक्रवार शाम उनकी मौत हो गई। हादसे में सुबोध के छोटे भाई राखी सैनी को भी चोट आई थी, हालांकि उनकी चोट मामूली बताई गई है। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ किठौर विश्व ज्योति राय ने बताया तहरीर मिलने के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed