फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal govt will take action against officers Who buy apple plant from Italy

इटली से सेब के खराब पौधे खरीदने वाले अफसर नपेंगे, जांच करेगी सरकार

Fri, 30 Aug 2019 10:14 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 30 Aug 2019 10:14 PM IST
विज्ञापन
himachal govt will take action against officers Who buy apple plant from Italy
- फोटो : अमर उजाला

बागवानी मंत्री महेंद्र ठाकुर ने विधानसभा में कहा कि विश्व बैंक के 1134 करोड़ के बागवानी विकास प्रोजेक्ट के तहत सेब के खराब पौधों की खरीद करने वाले अफसर नपेंगे। इस प्रोजेक्ट से जुड़े अफसरों की कार्यप्रणाली की पहले जांच करेंगे। किसी अधिकारी ने प्रोजेक्ट में गलत किया है तो उसे बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन

 यह भी पढ़ें: हिमाचल में 12 हजार आउटसोर्स कर्मियों के लिए नहीं बनेगी कोई नीति, सीएम ने किया खुलासा
विज्ञापन

विधायक राकेश पठानिया के बागवानी विकास प्रोजेक्ट से जुड़े सवाल पर मंत्री ने कहा कि प्रोजेक्ट के अनुसार सेब के पौधे जनवरी और फरवरी के बीच इटली से आयात किए जाने थे, लेकिन ये मई और जून में लाए गए। कुल 3.76 लाख पौधे आयात किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये पौधे वैज्ञानिकों की टीम ने लाने थे, लेकिन इसके लिए एक विदेशी फ्रेंक मास्क को भेजा गया। इनमें कई पौधे सूखे आए थे। सरकार जाने से पहले 20 लाख पौधों का ऑर्डर दिया और 62 करोड़ खर्च किए गए। 16 एमएम के पौधे खरीदने थे और 25 से 40 एमएम मोटाई के 10 फीट लंबे पौधे खरीदे गए।
यह भी पढ़ें: हिमाचल विधानसभा मानसून सत्र: सदन में पीटीए शिक्षकों समेत इन मुद्दों पर हुई चर्चा

पौधों के साथ वायरस भी आया। मंत्री ने कहा कि 2023 तक बागवानी विकास प्रोजेक्ट पूरा करने का हर संभव प्रयास करेंगे। किसी भी क्षेत्र से कोई भेदभाव नहीं करेंगे। मंत्री ने कहा कि निचले क्षेत्रों के लिए 1688 करोड़ का शिवा प्रोजेक्ट से बागवानी विकास होगा।
यह भी पढ़ें: हिमाचल : मंत्रियों और विधायकों के बढे़ंगे वेतन-भत्ते, दो मिनट के भीतर तीन बिल पेश
प्रोजेक्ट की 300 करोड़ की सिंचाई स्कीमें आईपीएच विभाग के माध्यम से चलाई जाएंगी, क्योंकि क्लस्टर बनाकर सिंचाई स्कीमें बनाना संभव नहीं है। यह मामला विश्व बैंक के मिशन से भी उठाया जाएगा।

एचपीएमसी के माध्यम से सीए स्टोर और फल विधायन केंद्र बनाएंगे। इसके लिए 285 करोड़ की राशि रखी है। 120 करोड़ के मार्केट यार्ड का निर्माण लोक निर्माण विभाग से कराएंगे। 
यह भी पढ़ें: सीएम जयराम करेंगे 23 लाख की प्रदूषण मुक्त इलेक्ट्रिक कार में सफर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed