फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal govt will honor forest guards: Govind

वन रक्षकों को सम्मानित करेगी हिमाचल सरकार: गोविंद

Tue, 22 Oct 2019 07:18 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 22 Oct 2019 07:18 PM IST
विज्ञापन
Himachal govt will honor forest guards: Govind
- फोटो : अमर उजाला

जंगल की रक्षा करने वाले वनरक्षकों को अब प्रदेश सरकार सम्मानित करेगी। इससे जहां वन संपदा का संरक्षण होगा, वहीं वन कर्मियों का भी मनोबल बढ़ेगा। यह बात वन एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने मंगलवार को ढालपुर में हुए एक कार्यक्रम के दौरान कही। 

विज्ञापन


 कहा कि वनरक्षकों को पुरस्कृत करने के लिए कुछ मापदंड होंगे। इन्हें पूरा करने वाले वनरक्षकों को वन विभाग की ओर से नकद इनाम देकर पुरस्कृत किया जाएगा। खास कर वनों को आग से बचाना है और सबसे अधिक नुकसान वन संपदा को जंगल में आग लगने से होता है।
विज्ञापन


गोविंद सिंह ने कहा कि जिन वनरक्षकों की बीट में आग नहीं लगेगी, पेड़ के कटान में कमी आएगी तथा जिस जंगल में अगर पौधरोपण किया हो और पौधों का सही तरीके से संरक्षण किया जा रहा है उन लोगों को इस दायरे में लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एचआरटीसी पहले से ही अपने कर्मचारियों को बेहतर काम करने के लिए पहले ही पुरस्कृत करती आ रही है। ऐसे में अब वन कर्मियों को भी सरकार इनाम देगी। वन मंत्री ने कहा कि इस पहल से आग की घटना को रोकना है।


इस मौके पर सांसद रामस्वरूप शर्मा, पूर्व सांसद महेश्वर सिंह, भीमसेन, युव राज, अमित सूद, जोगिंद्र शुक्ला, अमर ठाकुर, उपायुक्त डॉ ऋचा वर्मा, नप उपाध्यक्ष गोपाल कृष्ण महंत भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed