वीआईपी और आपात सेवाओं के लिए तीन नए हेलीकॉप्टर होंगे हायर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल सरकार ने वीआईपी ड्यूटी, आपात सेवाओं और राहत आपरेशनों के लिए तीन नए हेलीकॉप्टर लीज पर लेने का फैसला लिया है। ये हेलीकॉप्टर वैट लीजिंग आधार पर चलाए जाएंगे। सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने इसके लिए टेंडर जारी कर दिए हैं।
इनमें से एक हेलीकॉप्टर में 15 यात्रियों, सामान और उपकरण उठाने की क्षमता होगी। दूसरे की पांच से छह यात्री और तीसरा हेलीकॉप्टर चार से पांच यात्री, सामान और उपकरण उठा सकेगा। अतिरिक्त मुख्य सचिव मुख्यमंत्री डा. श्रीकांत बाल्दी ने इसकी पुष्टि की है।
वर्तमान में सरकार के पास पवन हंस कंपनी का एक ही हेलीकॉप्टर है। इसे भी लीज पर लिया गया है। इसी हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल शिमला से चंडीगढ़ के लिए हेली टैक्सी सेवा के लिए भी किया जा रहा है।
यही हेलीकॉप्टर वीआईपी ड्यूटी यानी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के दौरों में भी इस्तेमाल होता है। हिमाचल मेें हेलीकॉप्टरों की जरूरत को देखते हुए आखिर सरकार ने यह फैसला लिया है कि तीन और हेलीकॉप्टर वैट लीजिंग पर लिए जाएंगे।
हेलीकॉप्टर और पायलटों के लिए शर्तें
इनमें से दो हेलीकॉप्टर ट्विन इंजन वाले और एक सिंगल इंजन वाला होगा। इसके लिए निविदाएं डीजीसीए से नॉन शेड्यूल्ड ऑपरेटर परमिट वाली कंपनियों से मांगा है।
इनकी 15 हजार फुट ऊंचाई वाली पहाड़ियों तक सेवाएं देने की क्षमता होगी। शर्तें ये लगाई गई हैं कि जिन हेलीकॉप्टरों को सेवाओं में लगाया जाएगा, उनकी निर्माण तिथि एक साल से ज्यादा पुरानी न हो।
लेटर ऑफ इंटरेस्ट देने के छह महीने के भीतर हेलीकॉप्टर शिमला पहुंच जाने चाहिएं। पायलटों को पहाड़ी क्षेत्रों में हेलीकॉप्टर चलाने के अनुभव की भी अंडरटेकिंग देनी होगी।