फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal govt will constitute committee to reduce road accident

सड़क हादसों को रोकने के लिए ये कदम उठाएगी सरकार, सीएम जयराम ने किया खुलासा

Wed, 11 Apr 2018 12:29 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 11 Apr 2018 12:29 PM IST
विज्ञापन
 himachal govt will constitute committee to reduce road accident
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर नूरपुर बस दुर्घटना में घायल बच्चों से मिलने नागरिक अस्पताल नूरपुर व अमनदीप नागरिक अस्पताल पठानकोट पहुंचे। मुख्यमंत्री ने घायल बच्चों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और परिजनों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। 
विज्ञापन


उन्होंने इस दुर्घटना में घायल 10 वर्षीय बालक रणवीर की बहादुरी तथा हौंसले की भी सराहना की। जो दुर्घटना स्थल से सड़क तक पहुंचा और लोगों को इस दुर्घटना की सूचना दी। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि भविष्य में इस प्रकार के हादसे न हो, इसके लिए राज्य सरकार शीघ्र ही सुझावों के लिए एक समिति का गठन करेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस स्कूल बस में घायल हुए बच्चों को हर संभव सहायता प्रदान करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जरूरत पड़ी तो सरकार वहन करेगी इलाज का खर्च

 himachal govt will constitute committee to reduce road accident

उन्होंने बच्चों के सर्वश्रेष्ठ उपचार के लिए चिकित्सकों को निर्देश दिए। कहा कि यदि आवश्यकता पड़ी तो बच्चों अन्य अस्पताल में भेजा जाए और सरकार उपचार के सभी खर्चों का वहन करेगी। 

जय राम ठाकुर ने कहा कि सरकार ने दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में इस प्रकार की दुर्घटनाएं न हो, इसके लिए सभी ऐतिहाती कदम उठाए जाएंगे। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार दुख की घड़ी में उन परिवारों के साथ हैं, जिनके बच्चों ने इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में अपने प्राण गवाएं हैं। जयराम ठाकुर ने मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना दी। 

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा, सांसद शांता कुमार, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री किशन कपूर, शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज, शहरी विकास मंत्री सरवीण चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री  विपिन सिंह परमार तथा विधायक राकेश पठानिया भी इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ मौजूद रहे। 

नूरपुर हादसे की पुनरावृत्ति रोकने को सरकार उठाए कदम : चौहान

 himachal govt will constitute committee to reduce road accident

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव नरेश चौहान ने नूरपुर बस हादसे में मारे गए 27 मासूम बच्चों के प्रति गहरा दुख प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को हादसे के कारणों का पता लगाना चाहिए।

दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जानी चाहिए। ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए सख्त कदम उठाने चाहिए। निजी बसों में अनुभवी चालक और लाइसेंस होना चाहिए। बस में ओवरलोडिंग नहीं होनी चाहिए और स्कूल बस की स्पीड लिमिट कम होनी चाहिए।

उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की है कि दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति दे। उन्होंने कहा कि यह दिल दहलाने वाली घटना है। उन्होंने प्रदेश सरकार से इस दर्दनाक हादसे की पूरी तरह जांच करने की मांग की है।     

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed