हिमाचल सरकार ने बदले आईएएस और एचएएस अधिकारी
हिमाचल सरकार ने आईएएस और एचएएस अफसरों के तबादला आदेश जारी किए हैं। हिमाचल सरकार ने आईएएस अफसरों में निपुण जिंदल को राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना के मुख्य कार्यकारी अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।
आशुतोष गर्ग के पास मुख्य कार्यकारी अधिकारी हिम ऊर्जा शिमला का अतिरिक्त प्रभार रहेगा। वह अजय शर्मा को अतिरिक्त कार्यभार से रिलीव करेंगे। अरिंदम चौधरी हिमाचल प्रदेश अल्पसंख्यक वित्त एवं विकास निगम के एमडी का प्रभार देखेंगे। वह डा. एनके लट्ठ को रिलीव करेंगे।
एचएएस अधिकारियों में वीरेंद्र शर्मा को अतिरिक्त निदेशक शहरी विकास और किशोरी लाल को एसडीएम बल्ह नेरचौक के पद पर बदला गया है। कुलदीप सिंह पटियाल को एसी टू डीसी मंडी की तैनाती दी गई है।
इनको भी ट्रांसफर किया
डा. सुरेंद्र ठाकुर को एसडीएम नूरपुर नियुक्त किया गया है। डा. विशाल शर्मा को एसी टू डीसी के पद पर बदला गया है। अनुपम कुमार भी आगामी आदेशों तक एसी टू डीसी हमीरपुर के पद पर बने रहेंगे। बलवान चंद को एसडीएम नूरपुर के पद पर स्थानांतरित किया गया है।
जिला पर्यटन विकास अधिकारी पंकज शर्मा-दो लाल बहादुर मेडिकल कॉलेज नेरचौक में संयुक्त निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार भी देखेंगे। सचिवालय सेवाएं अधिकारी उप सचिव नवनीत कपूर को सामाजिक न्याय एवं अधिकारी का प्रभार दिया गया है।
32 पुलिस कर्मियों का तबादला
पुलिस मुख्यालय ने वीरवार को भी 32 पुलिस कर्मियों के तबादला आदेश जारी किए। इस सूची में हेड कांस्टेबल, कांस्टेबल और एचएचसी रैंक के पुलिस कर्मी शामिल हैं।
इससे पहले बुधवार को पीएचक्यू ने एसआई व इंस्पेक्टर स्तर के 24 पुलिस कर्मियों के तबादला आदेश जारी किए थे। इसके अलावा मुख्यालय ने 13 पुलिस कर्मियों के तबादला आदेश रद्द भी कर दिए।