फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Govt to take Rs 700 crore loan

खजाना खाली, दस दिन में 700 करोड़ और कर्ज लेगी सरकार

Sat, 25 Mar 2017 08:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 25 Mar 2017 08:40 AM IST
विज्ञापन
Himachal Govt to take Rs 700 crore loan

हिमाचल सरकार 10 दिन के भीतर फिर 700 करोड़ रुपये का कर्ज लेने जा रही है। शुक्रवार को वित्त विभाग ने कर्ज लेने की अधिसूचना जारी कर दी है। इससे पहले 14 मार्च को सरकार ने 700 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था। सरकार के सामने कर्मचारियों, पेंशनरों और बेरोजगारों को वित्तीय अदायगी करने को संकट हो गया है।

विज्ञापन


बजट में मुख्यमंत्री ने बेरोजगारी भत्ता देने की घोषणा की है। इससे पूर्व जनवरी महीने में सरकार ने एक हजार करोड़ का कर्ज लिया था। सरकार ने तीन माह 2400 करोड़ का कर्ज ले लिया है। वित्तीय वर्ष 2016-17 के अंतिम दिनों में भी सरकार कर्ज ले रही है। बताया जा रहा है कि सरकार यह कर्ज प्रदेश के विकास कार्यों के लिए ले रही है। इसके लिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया से आवेदन किया जा रहा है।

विज्ञापन

रिजर्व बैंक से 10 साल के लिए कर्ज लेगी सरकार

Himachal Govt to take Rs 700 crore loan

27 मार्च को कर्ज लेने के लिए निविदाएं खोली जाएंगी। रिजर्व बैंक से 10 साल की अवधि के लिए यह कर्ज लिया जाएगा। हिमाचल सरकार 29 मार्च 2027 तक कर्ज वापस करेगी। नौ मार्च को लिए गए कर्ज को सरकार ने प्रदेश के कर्मचारियों और पेंशनरों को दो फीसदी महंगाई भत्ते की किस्त जारी करने के लिए लिया था। 

कर्मचारियों को डीए देने पर सालाना 100 करोड़ का वित्तीय बोझ पड़ रहा है, जबकि पेंशनरों को डीए देने से सालाना 50 करोड़ का वित्तीय भार पड़ेगा। मौजूदा समय में सरकार पर कर्ज का बोझ 40 हजार करोड़ रुपये से अधिक पहुंच गया है। प्रदेश सरकार के कई निगम-बोर्ड घाटे में भी चल रहे हैं, जिनका घाटा पाटने के लिए भी सरकार वित्तीय वर्ष के अंत में कर्ज ले रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed