फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal govt seeks MLA suggestions to reduce expenses

37 हजार करोड़ कर्ज में डूबी सरकार, अब विधायकों से मांगे सुझाव

Sun, 29 Jan 2017 04:42 PM IST
सुरेश शांडिल्य/अमर उजाला, शिमला
सुरेश शांडिल्य/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 29 Jan 2017 04:42 PM IST
विज्ञापन
Himachal govt seeks MLA suggestions to reduce expenses
- फोटो : File Photo

करीब 37 हजार करोड़ के कर्ज में डूबी हिमाचल सरकार ने सूबे के सभी विधायकों से फिजूलखर्ची घटाने के उपाय पूछे हैं। ये उपाय विधायकों को निर्धारित प्रारूप पर देने होंगे। विधायक इन उपायों को 30 और 31 जनवरी को होने जा रही विधायक प्राथमिकता बैठकों में रखेंगे। राज्य सरकार के योजना विभाग ने प्रदेश के सभी विधायकों को इन सुझावों को भेजने के लिए एक प्रारूप भेजा है। 

विज्ञापन


योजना सलाहकार कार्यालय से जारी किए गए इस प्रारूप में वर्ष 2017-18 में फिजूलखर्ची को रोकने, वित्तीय संसाधनों को जुटाने, बेहतर प्रशासन चलाने आदि विषयों पर कांग्रेस, भाजपा और निर्दलीय विधायकों को सुझाव देने होंगे। 
विज्ञापन


इन सुझावों को पांच बिंदुओं पर तीन-तीन पंक्तियों में देना होगा। निर्धारित प्रारूप पर विधायक को अपना नाम और साथ में निर्वाचन क्षेत्र का नाम भी देना होगा। विधायकों को तीन पंक्तियों में पहला सुझाव मितव्ययता को लेकर देना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 2017-18 में वित्तीय संसाधन जुटाने, बेहतर प्रशासन को भी पूछा

Himachal govt seeks MLA suggestions to reduce expenses
हिमाचल प्रदेश सरकार

दूसरा सुझाव वित्तीय संसाधन जुटाने और तीसरा बेहतर प्रशासन चलाने के लिए मांगा गया है। इसी तरह से चौथा सुझाव स्वरोजगार और श्रम रोजगार सृजित करने के लिए पूछा गया है। पांचवां किसी भी विकास क्षेत्र में नई नीति को अपनाने के लिए आमंत्रित किया गया है।

नए वित्त वर्ष के बजट आकलन को तय करने से पहले राज्य सरकार इन सुझावों पर गौर करेगी। अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त एवं योजना श्रीकांत बाल्दी ने पुष्टि की है कि 30 और 31 तारीख को हिमाचल प्रदेश के विधायक अपने अपने क्षेत्रों की प्राथमिकताएं रखेंगे और साथ ही उनसे मितव्ययता और बेहतर प्रशासन आदि के लिए भी सुझाव मांगे गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed