{"_id":"5bfbda64bdec22414e430bfc","slug":"himachal-govt-released-two-million-for-urban-local-bodies","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल सरकार ने शहरी निकायों को जारी किए दो करोड़, इन कार्यों पर होंगे खर्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल सरकार ने शहरी निकायों को जारी किए दो करोड़, इन कार्यों पर होंगे खर्च
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 27 Nov 2018 05:00 AM IST
विज्ञापन
हिमाचल के 54 शहरी निकायों में सुविधाएं उपलब्ध करवाने को सरकार ने दो करोड़ रुपये जारी किए हैं। इस राशि से सड़कों का निर्माण करने के साथ फुटपाथ और पार्किंग आदि की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। निकायों की जनसंख्या और क्षेत्रफल के हिसाब से राशि जारी की गई है।
विज्ञापन
सरकार ने तीन करोड़ रुपये की पहली किस्त पहले जारी कर दी थी। कुल मिलाकर निकायों के लिए पांच करोड़ का बजट जारी हुआ है। निकायों में इस राशि को निर्धारित समय पर खर्च करने को कहा गया है।
विज्ञापन
जिन कार्यों में इन राशि को खर्च किया जाना है, निकायों को इसका ब्योरा सरकार को देना होगा। शहरी विकास मंत्री सरवीण चौधरी ने बताया कि निकायों में लोगों को बेहतर सुविधाएं मुहैया हो सके, इसके चलते यह राशि जारी की है।
विज्ञापन
इसे सड़कों, पुलों, नालियों के निर्माण, पैदल चलने वाले रास्ते आदि में खर्च किया जाना है। सरकार ने अपने बजट भाषण में निकायों को 6 करोड़ जारी करने का प्रावधान किया था। इसमें 5 करोड़ की राशि जारी की जा चुकी है।
