फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal govt nod to 807 posts of ex servicemen

सरकार ने दी हरी झंडी, पूर्व सैनिकों के भरे जाएंगे 807 पद

Sun, 25 Feb 2018 12:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर Updated Sun, 25 Feb 2018 12:36 PM IST
विज्ञापन
himachal govt nod to 807 posts of ex servicemen

ढाई माह से लटकी पूर्व सैनिकों की भर्ती प्रक्रिया को सरकार ने हरी झंडी दे दी है। सरकार ने एसएससी और एसएसबी से सभी भर्तियां करने के निर्देश दिए थे। सैनिक कल्याण विभाग ने भर्ती विभाग के सौजन्य से ही करने की मांग की थी।

विज्ञापन


इस पर सरकार ने सहमति दे दी है और इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। अब पूर्व सैनिकों की विभिन्न विभागों में भर्तियां पूर्व सैनिक रोजगार सेल के माध्यम से ही होंगी। 
विज्ञापन


प्रदेश में विभिन्न विभागों में 807 पदों पर पूर्व सैनिकों की भर्ती प्रक्रिया अब मार्च में पूरी होगी। इसके लिए विभाग ने पूर्व सैनिकों की सूचियां तैयार कर ली हैं। जल्द विभाग इन्हें साक्षात्कार के लिए कॉल लेटर भेजेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉल लेटर भेजने के 21 दिन बाद साक्षात्कार लिए जाएंगे। विभाग ने दिसंबर में इन पदों पर नियुक्तियां करने की घोषणा की थी, लेकिन प्रदेश सरकार के एसएससी और एसएसबी से भर्तियां करने के फैसले से भर्ती प्रक्रिया लटक गई।

अब सरकार ने इन भर्तियों के लिए विभाग के पूर्व सैनिक रोजगार सेल को अधिकृत किया है। सूबे में जेओए, टीजीटी, पीजीटी, जेबीटी, कला अध्यापक, भाषा अध्यापक, सर्वेयर आदि के पदों पर पूर्व सैनिकों की भर्तियां होनी हैं। 


सैनिक कल्याण विभाग के निदेशक ब्रिगेडियर एसके वर्मा ने कहा कि सरकार ने पूर्व सैनिक रोजगार सेल के माध्यम से पूर्व सैनिकों की भर्ती को मंजूरी दे दी है।

पूर्व सैनिकों की विभिन्न पदों की लटकी भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। पूर्व सैनिकों की सूचियां तैयार कर ली गई हैं। इन्हें जल्द साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। मार्च में साक्षात्कार लिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed