फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal govt increased mid day meal rates

सरकार ने हजारों स्कूलों में बढ़ाई मिड-डे मील की दरें

Sun, 07 Aug 2016 10:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 07 Aug 2016 10:33 AM IST
विज्ञापन
himachal govt increased mid day meal rates

हिमाचल सरकार ने राज्य के हजारों स्कूलों में मिड-डे मील की दरें बढ़ा दी हैं। राज्य सरकार ने प्राइमरी स्तर पर 27 और मिडल स्तर पर 40 पैसे प्रति छात्र के हिसाब से ये दरें बढ़ाई हैं। केंद्र सरकार ने ईंधन की लागत बढ़ाने के लिए यह अतिरिक्त बजट राज्य सरकार को दिया है। इसके बाद ही राज्य सरकार ने इन दरों में बढ़ोतरी की है।

विज्ञापन


बढ़ती महंगाई की वजह से राज्य सरकार ने ईंधन की लागत बढ़ाने की मांग की थी। हिमाचल में मिडल स्कूलों की संख्या लगभग साढ़े चार हजार और प्राइमरी स्कूलों की लगभग साढ़े 11 हजार है। ये निर्देश इन सभी स्कूलों में लागू होंगे।  हिमाचल सरकार में प्रारंभिक शिक्षा निदेशक मनमोहन शर्मा ने जानकारी दी है कि प्रदेश सरकार ने मध्याह्न भोजन योजना के तहत पहली कक्षा से आठवीं कक्षा तक के सरकारी और सरकार से अनुदान प्राप्त गैर सरकारी पाठशालाओं में शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों के मध्याह्न भोजन की दरें बढ़ा दी हैं।
विज्ञापन


ये दरें प्राथमिक स्तर पर पहली कक्षा से पांचवीं कक्षा के लिए पहले 3.86 से बढ़ाकर 4.13 रुपये की गई हैं। इसी तरह से माध्यमिक स्तर पर छठी से आठवीं कक्षा के लिए 5.78 से 6.18 रुपये की गई हैं। इससे संबंधित सूचना को सभी जिला और खंड स्तर के शिक्षा अधिकारियों को भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हें निर्देश जारी किए गए हैं कि वे अपने अधीनस्थ सभी शिक्षण संस्थानों और पाठशाला प्रबंधन समितियों को नई बढ़ी हुई दरों को लागू करने के लिए कहें। मनमोहन शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार के स्तर पर ही ईंधन की लागत बढ़ाने का फैसला किया गया था। यह उसी का असर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed