फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal govt hike price of Indigenous and English liquor

हिमाचल में महंगी हुई देसी और अंग्रेजी शराब, सरकार ने बढ़ाए दाम

Mon, 22 Jul 2019 09:43 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 22 Jul 2019 09:43 PM IST
विज्ञापन
himachal govt hike price of Indigenous and English liquor
प्रतीकात्मक तस्वीर

राज्य सरकार ने वित्त वर्ष 2019-20 के लिए देसी और अंग्रेजी शराब के एक्स डिस्टिलरी मूल्य (ईडीपी) में वृद्धि की है। शराब बनाने वाले संयंत्रों के उत्पादन की बढ़ती लागत को पूरा करने के लिए एक्स डिस्टिलरी की कीमत में पांच प्रतिशत की वृद्धि की गई है।

विज्ञापन


आयुक्त बिक्री कर एवं आबकारी डॉ. अजय शर्मा ने बताया कि सरकार के संज्ञान में लाया गया था कि शराब के निर्माण के मूल घटक अतिरिक्त न्यूट्रल अल्कोहल की लागत पिछले वर्षों में काफी बढ़ गई है।
विज्ञापन


इसी तरह ग्लास बाटल पैकिंग कार्टन की कीमत में हाल के दिनों में तेजी आई है। ऐसे में राज्य में शराब उद्योग को बचाने के लिए एक्स डिस्टिलरी की कीमतों में पांच प्रतिशत की मामूली वृद्धि की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, स्पष्ट किया कि चिवास रीगल, ग्लेनलाइवट और ब्लू लेबल जैसे विदेशों में निर्मित बोतलबंद बीयर, वाइन, साइडर और शराब ब्रांड की एमआरपी दरों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।


जबकि भारत में निर्मित देशी शराब और बोतलबंद अंग्रेजी शराब ब्रांडों की कीमत में लगभग 10 प्रतिशत की औसत बढ़ोतरी होगी। बताया कि लोकसभा चुनावों के चलते वृद्धिनहीं हो सकी थी इसलिए इसे अब लागू किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed