फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Govt fixes limit on stocking onions, potatoes

पढ़िए, इन चीजों की जमाखोरी पर लगी रोक

Thu, 10 Jul 2014 12:37 PM IST
Updated Thu, 10 Jul 2014 12:37 PM IST
विज्ञापन
Himachal Govt fixes limit on stocking onions, potatoes

खाद्य एवं परिवहन मंत्री जीएस बाली ने कहा है कि हिमाचल में आलू और प्याज की जमाखोरी पर रोक लगा दी गई है। पहली बार इन खाद्य वस्तुओं के लिए अधिसूचना जारी कर सीमा तय की गई है। राज्य में कोई भी डीलर 20 क्विंटल से ज्यादा आलू और 10 क्विंटल से ज्यादा प्याज नहीं रख सकेगा।

विज्ञापन


इससे ज्यादा स्टाक किसी के पास पाए जाने पर सजा का प्रावधान किया गया है। वह सचिवालय में मीडिया को संबोधित कर रहे थे। बाली ने कहा कि नई परिवहन नीति के तहत सिंगल बस रूट वाले गांवों में लक्ष्य समूह बनाए जा रहे हैं, ताकि बस सेवाएं बढ़ सकें। नई परिवहन नीति को लेकर अब तक पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने भी अहम सुझाव दिए हैं। डीजीपी ने भी अपनी राय व्यक्त की है। आम लोगों और एनजीओ को भी जोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन

17 बस अड्डों को निर्माण जल्द

Himachal Govt fixes limit on stocking onions, potatoes

परिवहन मंत्री ने कहा कि बीओटी आधार पर 17 बस अड्डों को निर्माण के लिए प्रक्रिया शुरू हो रही है। अगले दो महीने में सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली जाएंगी। कहा कि केंद्र ने रेल बजट में हिमाचल की अनदेखी की है।

हिमाचल में 11 सेंटर ऑफ एक्सीलेंस आईटीआई संस्थानों की पालिसी केंद्र ने बदल दी है।

2015 से इन संस्थानों का यह दर्जा खत्म हो जाएगा। केंद्र ने ही पहले सोलन, रामपुर, ऊना, शाहपुर, चंबा, नादौन, हमीरपुर, नाहन, मंडी और शिमला को यह दर्जा दिया था। अब इनका भार भी राज्य सरकार पर आ जाएगा।

सीएम और सुक्खू दोनों अपनी जगह सही

Himachal Govt fixes limit on stocking onions, potatoes

बाली ने कहा कि प्रदेश सरकार और संगठन पूरी तरह स्थिर है। कोई संकट नहीं है। संगठन की ओर से जो किया जा रहा है, वह संगठन के अध्यक्ष के कार्यक्षेत्र में आता है। जबकि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की अगुवाई में सरकार भी एकजुट है।

दोनों अपना-अपना काम कर रहे हैं। दावा किया कि कांग्रेस सरकार पूरे पांच साल चलेगी। उन्होंने साथ ही ये भी कहा कि लोकसभा में चारों सीटें हारने के कारण कांग्रेस को गंभीर चिंतन की जरूरत है।

विज्ञापन

चावल मिलता रहे तो कम नहीं होगा कोटा

Himachal Govt fixes limit on stocking onions, potatoes

खाद्य मंत्री ने कहा कि सस्ता राशन स्कीम में दी जा रही दालों के मूल्यों में कोई वृद्धि नहीं की गई है। तेल भी बाजार से सस्ते दाम पर दिया जा रहा है। गेहूं आटे के आवंटन में एकरूपता लाई गई है।

पूरे प्रदेश में 14 किलो आटा दिया जा रहा है। नई दिल्ली में हुए राज्य खाद्य मंत्रियों के सम्मेलन में केंद्र सरकार राज्य को चावल की अतिरिक्त आपूर्ति करने पर सहमत हो गई है। जब तक ये सप्लाई रहेगी, तब तक उसी अनुपात में चावल मिलता रहेगा।

टांडा को एम्स का दर्जा मिलना चाहिए

Himachal Govt fixes limit on stocking onions, potatoes

बाली ने कहा कि कांगड़ा के टांडा मेडिकल कॉलेज को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा संस्थान (एम्स) में बदला जाना चाहिए। यहां इस दिशा में अधोसंरचना उपलब्ध है। इसके लिए आवश्यक भूमि प्रदेश सरकार उपलब्ध करवाएगी।

केंद्र सरकार ने एम्स की स्थापना के लिए जमीन उपलब्ध करवाने को कहा है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने टांडा का नाम भेजा है, जबकि स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह चाहते हैं कि नेरचौक मेडिकल कालेज को एम्स बनाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed