{"_id":"583fc69a4f1c1b626bde5bfc","slug":"himachal-govt-fixed-criteria-to-close-schools-in-state","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में पांच छात्र वाले सभी स्कूल नहीं होंगे बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में पांच छात्र वाले सभी स्कूल नहीं होंगे बंद
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 01 Dec 2016 12:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में पांच और इससे कम बच्चे वाले सभी प्राइमरी स्कूल बंद नहीं होंगे। स्कूल बंद करने के लिए सरकार ने क्राइटेरिया फिक्स कर दिया है। सिर्फ डेढ़ किलोमीटर के दायरे में आने वाले ही प्राइमरी स्कूलों को मर्ज किया जाएगा। इन स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों को डेढ़ किलोमीटर के भीतर दूसरे स्कूल में भेजा जाएगा।
विज्ञापन
इससे ज्यादा दूरी वाले स्कूल पहले की तरह चलते रहेंगे। इनमें चाहे छात्रों की संख्या कम ही क्यों न हो। कम स्कूल में तैनात अध्यापकों को उन स्कूलों में भेजा जाएगा। जहां स्टाफ की भारी किल्लत होगी। प्रदेश सरकार ने बुधवार को यह आदेश शिक्षा विभाग को भेज दिए हैं।
विज्ञापन
हिमाचल में इन स्कूलों की संख्या 100 से ज्यादा है। सरकार का तर्क है कि प्राइमरी स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों की उम्र कम होती है। ऐसे में यह छात्र डेढ़ किलोमीटर से ज्यादा नहीं चल सकते हैं।
विज्ञापन
ऐसे में इन छात्रों को पढ़ने के लिए डेढ़ किलोमीटर की दूरी से ज्यादा किलोमीटर पड़ने वाले स्कूलों में नहीं भेजा जा सकता है। हिमाचल सरकार ने चार वर्षों के भीतर हिमाचल में सैकड़ों स्कूल खोले हैं। इन स्कूलों में पढ़ने वालों की संख्या नहीं बढ़ रही है।
दो छात्रों पर दो अध्यापक
शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक हिमाचल में एक दर्जन के करीब ऐसे स्कूल भी हैं, जहां छात्रों पर दो अध्यापक भी हैं। ऐसे में इन स्कूलों को चलाने का औचित्य नहीं बनता है।
चीफ सेक्रेटरी वीसी फारका ने बताया कि स्कूल बंद करने के लिए सरकार ने क्राइटेरिया फिक्स कर दिया है। डेढ़ किलोमीटर के दायरे में आने वाले ही प्राइमरी स्कूलों को दूसरे स्कूलों में मर्ज किया जाएगा।