{"_id":"5d35c2f88ebc3e6ceb431208","slug":"himachal-govt-failure-in-increase-the-prices-of-electricity-and-cement-bali","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली और सीमेंट के दाम बढ़ना सरकार की नाकामी: बाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली और सीमेंट के दाम बढ़ना सरकार की नाकामी: बाली
Mon, 22 Jul 2019 07:36 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांगड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांगड़ा
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 22 Jul 2019 07:36 PM IST
विज्ञापन
पूर्व मंत्री जीएस बाली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व मंत्री जीएस बाली ने बिजली और सीमेंट की दरों में इजाफे को प्रदेश सरकार की नाकामी करार दिया है। बाली ने पत्रकार वार्ता में कहा कि प्रदेश में सीमेंट कंपनियों की मनमानी को रोका जाना चाहिए। यह सरकार की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
लेकिन इस कार्य में सरकार नाकाम होती नजर आ रही है। बाली ने इन्वेस्टर मीट को लेकर प्रदेश सरकार के साथ देश-विदेश से उद्योगपतियों के एमओयू को सराहनीय बताया।
विज्ञापन
हालांकि उन्होंने इसे धरातल पर उतारने के लिए सरकार से ईमानदारी से काम करने की उम्मीद जताई। उन्होंने कहा कि कुछ कंपनियों ने हिमाचल में होटलों के निर्माण के लिए निशुल्क जमीन मांगी है।
विज्ञापन
सरकार को हिमाचलवासियों के हित में इन होटलों में आरक्षण और रियायतों की व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में भाजपा सरकार की नाकामियों का कांग्रेस करारा जवाब देगी। जनहित के लिए कांग्रेस को आंदोलन भी करना पड़ा तो इससे परहेज नहीं किया जाएगा।