{"_id":"5e91e5e38ebc3e6f974afbab","slug":"himachal-govt-extends-the-scope-of-investigation-regarding-coronavirus","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस: सरकार ने बढ़ाया जांच का दायरा, इन मरीजों के भी लिए जाएंगे सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वायरस: सरकार ने बढ़ाया जांच का दायरा, इन मरीजों के भी लिए जाएंगे सैंपल
Sat, 11 Apr 2020 09:14 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 11 Apr 2020 09:14 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल में कोविड-19 के प्रति निगरानी को बढ़ाने के लिए जांच का दायरा बढ़ाया गया है। अब प्रदेश के सभी निजी और सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में दाखिल गंभीर तीव्र श्वसन संबंधी बीमारी(एसएआरआई) के मरीजों की जांच की जाएगी। विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में सभी फ्लू क्लीनिकों से प्रतिदिन चिह्नित लोगों की जांच की जाएगी। इसके अलावा मधुमेह, दमा, कैंसर इत्यादि से ग्रसित जिनमें खांसी, बुखार, जुकाम जैसे लक्षण होंगे, उनकी भी जांच की जाएगी । प्रदेश के हर जिला में ऐसे वाहन भी भेजे जा रहे हैं, जिसका इस्तेमाल सैंपल एकत्र करने में किया जाएगा ।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शिमला से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से उपायुक्तों, पुलिस अधीक्षकों और मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को कोविड-19 को नियंत्रित करने के लिए पीएम से मिले दिशा-निर्देशों के बारे में अवगत करवाया। मुख्यमंत्री ने आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि यह कोविड-19 मामलों को ट्रैक और ट्रेस करने में सहायक सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि राहत शिविरों में रह रहे श्रमिकों की सेवाएं औद्योगिक इकाइयों में ली जाने की संभावनाओं का पता लगाया जाना चाहिए।
विज्ञापन