फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal govt expelled 1454 computer teachers after 164 days strike

1454 हड़ताली कंप्यूटर शिक्षकों को सरकार ने दिया बड़ा झटका

Sat, 10 Dec 2016 06:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 10 Dec 2016 06:44 PM IST
विज्ञापन
Himachal govt expelled 1454 computer teachers after 164 days strike

बीते चार जुलाई से हड़ताल पर गए 1454 कंप्यूटर शिक्षकों की सरकार ने छुट्टी कर दी है। अब 1134 स्कूलों में इन शिक्षकों की जगह नई भर्ती की जाएगी। शिक्षा विभाग ने 30 जून 2017 तक स्कूलों में कंप्यूटर शिक्षक मुहैया कराने के लिए नाइलेट कंपनी के साथ एमओयू किया था लेकिन महीनों से पढ़ाई ठप है।

विज्ञापन


अब उच्च शिक्षा निदेशक दिनकर बुराथोकी ने नाइलेट कंपनी को पत्र भेजकर जल्द से जल्द शिक्षकों की भर्ती करने के आदेश दिए हैं। नौवीं से बारहवीं के विद्यार्थियों की वार्षिक परीक्षाओं से पहले कंप्यूटर विषय का सिलेबस पूरा करने के लिए यह फैसला लिया गया है। बता दें कि कंप्यूटर शिक्षक स्थायी नीति की मांग को लेकर चार जुलाई 2016 से हड़ताल पर हैं।
विज्ञापन


स्कूलों में कंप्यूटर शिक्षा पूरी तरह से ठप है। अब नौवीं से बारहवीं की मार्च 2017 में वार्षिक परीक्षा के चलते गहरी नींद में सोया शिक्षा विभाग जागा है। इन कक्षाओं की वार्षिक परीक्षाओं से पहले विभाग ने कंप्यूटर विषय का सिलेबस पूरा करने के लिए हड़ताली शिक्षकों की जगह नई भर्ती के आदेश जारी किए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बिना पढ़ाई ली परीक्षा- प्रदेश के शीतकालीन स्कूलों में नौवीं का कंप्यूटर (थ्योरी) की परीक्षा शुक्रवार को बिना पढ़ाए ही ले ली गई। इन स्कूलों में चार जुलाई से कंप्यूटर की पढ़ाई बंद थी। हालांकि, ग्रीष्मकालीन स्कूलों में नौवीं की परीक्षा मार्च में होगी।

सरकार को गुमराह कर रहे अफसर

Himachal govt expelled 1454 computer teachers after 164 days strike

कंप्यूटर शिक्षक संघ के अध्यक्ष जगदीश शर्मा ने निदेशक उच्च शिक्षा के नई भर्ती करने के फरमान का कड़ा विरोध किया है। उन्होंने कहा कि नई भर्ती का फैसला शिक्षकों के हितों से खिलवाड़ है। 

स्कूलों में जल्द ही सर्दियों की छुट्टियां होने वाली है। ऐसे में सिलेबस कैसे पूरा होगा? यह जांच का विषय है। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री हमारी मांगों को पूरा करने के लिए प्रयासरत हैं लेकिन अफसरशाही सरकार को गुमराह कर रही है।

164 दिन से जारी है क्रमिक अनशन- राजधानी में विधानसभा के पास कंप्यूटर शिक्षकों का क्रमिक अनशन शुक्रवार को लगातार 164वें दिन भी जारी रहा। शुक्रवार को बिलासपुर जिला के कंप्यूटर शिक्षक अनिल ठाकुर और राकेश पटियाल क्रमिक अनशन पर बैठे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed