फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal govt campaign in schools against drugs use

नशे के खिलाफ लड़ना सीखेंगे विद्यार्थी, विशेष अभियान चलाएगी सरकार

Sat, 01 Dec 2018 12:55 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 01 Dec 2018 12:55 PM IST
विज्ञापन
himachal govt campaign in schools against drugs use

नशे के खिलाफ प्रदेश के स्कूल और कॉलेजों में शनिवार से विशेष अभियान चलाया जाएगा। शिक्षा सचिव ने सभी जिला उपनिदेशकों और प्रिंसिपलों को विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम चलाने के आदेश जारीकिए हैं। पांच दिसंबर तक कार्यक्रम होगा। 

विज्ञापन


शिक्षा सचिव डॉ. अरुण कुमार शर्मा ने बताया कि विशेष अभियान में पोस्टर मेकिंग, स्लोगन राइटिंग, ग्रुप डिस्कशन, वाद-विवाद और नाटक होंगे। विद्यार्थियों को नशे से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक किया जाएगा। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बीते दिनों अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह की अध्यक्षता में हुई बैठक में सभी विभागों को नशे के खिलाफ अभियान चलाने को कहा गया है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री पांच दिसंबर को बद्दी में नशे के खिलाफ अभियान की शुरूआत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षा विभाग ने स्कूल और कॉलेजों में नशे के खिलाफ अभियान चलाने का फैसला लिया है। उन्होंने बताया कि विशेष अभियान के तहत स्कूलों में एंटी ड्रग फोर्स गठित की जाएगी। इस फोर्स की निगरानी में कार्यक्रमों का आयोजन होगा।


शिक्षा सचिव ने जिला उपनिदेशकों को स्कूल-कॉलेजों में नशे से होने वाले नुकसान को लेकर बने डॉक्यूमेंट्री दिखाने के आदेश भी दिए हैं। सभी स्कूल और कॉलेज प्रिंसिपलों से इन कार्यक्रमों की रिपोर्ट निदेशालय भेजने के निर्देश भी दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed