सरकारी स्कूलों के नतीजे सुधारने के लिए जनता की शरण में सरकार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी स्कूलों के दसवीं और जमा दो कक्षा के परीक्षा परिणामों में सुधार के लिए सरकार जनता की शरण में चली गई है। बोर्ड कक्षाओं के नतीजों की समीक्षा के लिए गठित की गई कमेटी ने आम जनता से 15 जून तक सुझाव आमंत्रित किए हैं। चार सदस्यीय कमेटी की बैठक में आम राय से फैसला लिया गया कि आम जनता की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाए।
इन सुझावों के आधार पर कमेटी आगामी रणनीति तैयार करेगी और भविष्य में परीक्षा परिणाम सुधारने के लिए आवश्यक कदम उठाएगी। लोग अपने सुझाव ई मेल आईडी publicviewresult@gmail.com या निदेशक प्रारंभिक शिक्षा हिमाचल प्रदेश शिमला 171001 के नाम पर डाक के माध्यम से भेज सकते हैं।
अतिरिक्त मुख्य सचिव शिक्षा डॉ. एजेवी प्रसाद ने बोर्ड कक्षाओं के नतीजों की समीक्षा के लिए अधिकारियों की चार सदस्यीय कमेटी गठित की है। निदेशक प्रारंभिक शिक्षा मनमोहन शर्मा, रजिस्ट्रार प्रदेश विश्वविद्यालय पंकज ललित, संयुक्त निदेशक उच्च शिक्षा प्रशासन पंकज शर्मा और संयुक्त निदेशक उच्च शिक्षा कॉलेज कृष्णा वैद्य को कमेटी में शामिल किया गया है।
अमर उजाला को भी दे सकते हैं सुझाव
इसी कड़ी में शनिवार को शिक्षा निदेशालय में र्हुई कमेटी की पहली बैठक में लोगों से सुझाव लेने का फैसला लिया गया। बैठक में सहमति बनी कि जिलों में जाकर शिक्षकों, प्रिंसिपलों, अभिभावकों और विद्यार्थियों से बातचीत कर खराब परिणामों के कारण पूछे
जाएंगे। दसवीं और जमा दो कक्षा की विषयवार समीक्षा की जाएगी। स्कूल शिक्षा बोर्ड की मेरिट में सरकारी स्कूलों के पिछड़ने के कारण तलाशे जाएंगे।
बोर्ड कक्षाओं के नतीजों में सुधार लाने और सरकारी सिस्टम की कमियों को लेकर लोग अमर उजाला को भी सुझाव दे सकते हैं। बेहतर सुझावों को अमर उजाला में प्रकाशित किया जाएगा। सुझाव ई मेल आईडी aushimla@gmail.com या अमर उजाला आफिस, न्यू
लैंड इस्टेट, टिंबर हाउस नजदीक हिमलैंड होटल शिमला के पते पर भी भेजे जा सकते हैं। अमर उजाला सरकारी स्कूलों के बोर्ड कक्षाओं में पिछड़ने के कारणों और बेहतरी के लिए आए सुझावों को कमेटी के साथ-साथ सरकार के ध्यान में लाएगा।