फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal government removed nominated councillors

कांग्रेस सरकार में मनोनीत 150 पार्षदों को दिखाया बाहर का रास्ता

Thu, 04 Jan 2018 01:48 PM IST
प्रवीण कुमार/अमर उजाला, चंबा
प्रवीण कुमार/अमर उजाला, चंबा Updated Thu, 04 Jan 2018 01:48 PM IST
विज्ञापन
Himachal government removed nominated councillors
हिमाचल प्रदेश सरकार

प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के साथ ही पंचायतों, निगमों और नगर परिषदों में कांग्रेस कार्यकाल में मनोनीत 150 पार्षदों को हटा दिया गया है। मनोनीत सदस्यों को हटाने की अधिसूचना अतिरिक्त शहरी विकास मुख्य सचिव मनीषा नंदा की ओर से जारी की गई है। ये अधिसूचना शहरी विकास निदेशक को भेजी गई है।

विज्ञापन


कांग्रेस सरकार की ओर से नगर पंचायतों, निगम और परिषदों में मनोनीत किए 150 पार्षदों को हटाने की अधिसूचना जारी की गई है। अधिसूचना की एक कापी शहरी विकास निदेशक को भेजी गई है। नगर परिषद चंबा में पूर्व सरकार ने चार मनोनीत पार्षद नियुक्त किए हैं। इसमें सुल्तानपुर वार्ड, जनसाली, सुराड़ा तथा चौगान वार्ड शामिल है।
विज्ञापन


अधिसूचना जारी होने से अब इन पार्षदों को अपने पद से हटना होगा। प्रदेश में बनी नई सरकार अपने समर्थकों को इन पदों पर बिठा सकती है। फिलहाल प्रदेश की नगर परिषदों से मनोनीत पार्षदों को हटाया जाएगा। मनोनीत पार्षदों को सरकार की ओर से चुने हुए पार्षदों के समान वेतन मिलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मनोनीत पार्षदों को हटाने की अधिसूचना जारी

Himachal government removed nominated councillors
अतिरिक्त शहरी विकास मुख्य सचिव मनीषा नंदा - फोटो : File Photo

अतिरिक्त शहरी विकास मुख्य सचिव मनीषा नंदा ने बताया कि पुरानी सरकार के समय तैनात किए गए मनोनीत पार्षदों को हटाने की अधिसूचना जारी हो चुकी है। निदेशक को अधिसूचना की कापी भेजी जा चुकी है। 

चंबा नहीं पहुंची अभी तक अधिसूचना
नगर परिषद चंबा अध्यक्ष नीलम नैयर ने बताया कि अभी तक अधिसूचना उनके पास नहीं पहुंची है। अधिसूचना मिलने के बाद ही कोई निर्णय लिया जा सकता है। चंबा में चार मनोनीत पार्षद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed