{"_id":"66b1d7d5a8e71ffef508936c","slug":"himachal-government-released-50-crores-for-bulk-drug-park-2024-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulk Drug Park: बल्क ड्रग पार्क के लिए हिमाचल सरकार ने जारी किए 50 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulk Drug Park: बल्क ड्रग पार्क के लिए हिमाचल सरकार ने जारी किए 50 करोड़
Tue, 06 Aug 2024 01:30 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 06 Aug 2024 01:30 PM IST
सार
प्रदेश सरकार ने उद्योग विभाग की विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं की समीक्षा बैठक के दौरान ऊना जिले के हरोली में बनने वाले बल्क ड्रग पार्क के निर्माण लिए 50 करोड़ रुपये जारी किए।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश सरकार ने उद्योग विभाग की विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं की समीक्षा बैठक के दौरान ऊना जिले के हरोली में बनने वाले बल्क ड्रग पार्क के निर्माण लिए 50 करोड़ रुपये जारी किए। बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने की। मुख्यमंत्री ने कहा कि बल्क ड्रग पार्क का समयबद्ध निर्माण सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने निर्माण से संबंधित सभी विभागों और एजेंसियों को समन्वय से काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस परियोजना में स्थल विकास, सड़कें, डिस्चार्ज ट्रीटमेंट संयंत्र, भाप उत्पादन, डक्टिंग सहित अन्य विकास कार्य किए जाने हैं।
विज्ञापन
उन्होंने अधिकारियों को निर्माण में गुणवत्ता और भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने उद्योग विभाग की अन्य परियोजनाओं की भी विस्तार से समीक्षा की और टेंडर, वित्तीय संसाधन जुटाने, भूमि हस्तांतरण आदि मामलों में तेजी लाने के निर्देश दिए, ताकि परियोजनाओं का लाभ समय पर आम लोगों को मिल सके। उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि विभाग की परियोजनाओं में हरित हिमाचल की परिकल्पना को साकार करने के लिए काम किया जा रहा है। पर्यावरण संरक्षण के साथ विकसित हिमाचल बनने के लिए कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन