फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Government nod for hike in salary of PAT and PTA teachers

पैट और लेफ्ट आउट पीटीए शिक्षकों को प्रदेश सरकार ने दी बड़ी सौगात

Fri, 29 Sep 2017 01:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 29 Sep 2017 01:45 PM IST
विज्ञापन
 Himachal Government nod for hike in salary of PAT and PTA teachers

सूबे के प्राइमरी स्कूलों में तैनात करीब 3400 प्राथमिक सहायक शिक्षकों (पैट) की पगार बढ़ाने को सरकार ने मंजूरी दे दी है। पैट की पगार 650 रुपये मासिक बढ़ाई जाएगी। फिलहाल इन शिक्षकों को 21,500 रुपये (फिक्स) मासिक पगार मिलती है।

विज्ञापन


1368 लेफ्ट आउट पीटीए शिक्षकों को भी अनुबंध के बराबर मानदेय देने का फैसला लिया गया है। इन शिक्षकों को अनुबंध शिक्षकों की नियुक्ति के समय से एरियर दिया जाएगा।
विज्ञापन


सरकार की कोशिश है कि आचार संहिता लगने से पहले शिक्षकों के आर्थिक लाभ का भुगतान कर दिया जाए। इस फैसले से सरकार के खजाने पर करीब साढ़े दस करोड़ का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 Himachal Government nod for hike in salary of PAT and PTA teachers

उल्लेखनीय है कि बीते बुधवार को मंत्रिमंडल की बैठक में पैट और लेफ्ट आउट पीटीए शिक्षकों को आर्थिक लाभ देने का फैसला लिया गया है। पैट शिक्षक लंबे समय से नियमित करने की मांग कर रहे हैं लेकिन सरकार ने अभी पगार बढ़ाने का ही फैसला लिया है।

उधर, विभिन्न विभागों में तैनात 15 हजार से अधिक आउटसोर्स कर्मचारी स्थायी नीति बनाने की मांग कर रहे हैं।  मंत्रिमंडल की बैठक में इस पर फैसला होने की उम्मीद थी लेकिन न प्रस्ताव लाया गया और न किसी मंत्री ने चर्चा की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed