फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Government financial benefits to three thousand school principals

तीन हजार स्कूल प्रिंसिपलों को तोहफा, सरकार देगी वित्तीय लाभ

Sat, 07 Oct 2017 03:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 07 Oct 2017 03:38 PM IST
विज्ञापन
Himachal Government financial benefits to three thousand school principals

विधानसभा चुनाव में जा रही सरकार स्कूलों में तैनात तीन हजार से अधिक प्रिंसिपलों को जल्द वित्तीय लाभ के साथ प्रिंसिपल के पद पर स्थायी पदोन्नति देने जा रही है। इस संदर्भ में सभी औपचारिकताएं पूरी करने के अफसरशाही को सरकार ने सख्त आदेश जारी कर दिए हैं। संभावित है कि अगले हफ्ते इस बाबत आदेश जारी कर दिए जाएंगे।

विज्ञापन


बीते करीब आठ सालों से प्रिंसिपलों की पदोन्नति का मामला कोर्ट में लंबित था। राज्य के स्कूलों में तैनात प्रिंसिपलों को पदोन्नति मिलने के बावजूद एडहॉक पर ही सेवानिवृत्त होना पड़ रहा है। वरिष्ठता के आधार पर शिक्षा विभाग इन्हें प्रिंसिपल तो बना रहा है, लेकिन किसी भी तरह का वित्तीय लाभ नहीं दे रहा।
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट ने बीते दिनों पूर्व सैनिकों की वरिष्ठता के एक मामले पर उच्च न्यायालय के उस फैसले को यथावत रखा है, जिसमें पूर्व सैनिकों की दोबारा नियुक्ति पर सेना की सेवा को वरिष्ठता में नहीं जोड़ा जाएगा। इस फैसले के आने के बाद से शिक्षा विभाग ने प्रिंसिपलों को स्थायी पदोन्नति देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Himachal Government financial benefits to three thousand school principals

प्रदेश के स्कूलों में प्रिंसिपलों की नियुक्ति लेक्चरर और हेडमास्टर कैडर से वरिष्ठता के आधार पर होती है। उधर, स्कूल प्रिंसिपल एसोसिएशन (प्लेसमेंट) ने पदोन्नति के बाद भी वेतन बढ़ोतरी नहीं होने पर रोष जताया है।

एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष पितांबर पिर्टा ने कहा है कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में प्रिंसिपलों की सभी पदोन्नतियां प्लेसमेंट पॉलिसी के तहत की गई हैं।

पद का नाम और कार्यभार तो प्रिंसिपल का दे दिया गया है, लेकिन वेतन के नाम पर पुराने पद का वेतन ही दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 90 फीसदी प्रिंसिपल अभी भी हेडमास्टर या लेक्चरर का वेतन ले रहे हैं। उन्होंने सरकार से जल्द वित्तीय लाभ देने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed