{"_id":"5dd7fb4f8ebc3e54ef7adf09","slug":"himachal-got-award-for-best-performance-in-education-and-health-areas","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल को शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्रों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल को शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्रों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए पुरस्कार
Fri, 22 Nov 2019 08:44 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 22 Nov 2019 08:44 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल को एक मीडिया ग्रुप ने स्वास्थ्य एवं शिक्षा क्षेत्रों में देश के बड़े राज्यों की श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए पुरस्कार प्रदान किया है। शुक्रवार को नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडे़कर ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को यह पुरस्कार प्रदान किए। शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
स्वास्थ्य एवं शिक्षा क्षेत्रों में प्रदेश की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि 83 प्रतिशत साक्षरता दर के साथ प्रदेश केरल के बाद दूसरे स्थान पर है। राज्य में 15,556 सरकारी व 3252 निजी स्कूल हैं। 139 डिग्री कॉलेज, पांच विश्वविद्यालय, केंद्रीय विश्वविद्यालय, छह मेडिकल कॉलेज और आईआईटी कार्य कर रहे हैं, जबकि शीघ्र एम्स भी खुलने जा रहा है। लोगों को उनके घरों के समीप गुणात्मक स्वास्थ्य देखभाल सुविधाएं देने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि यह प्रसन्नता की बात है कि देश के बड़े राज्याें को पछाड़ते हुए हिमाचल ने लगातार दूसरी बार शिक्षा क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। आज पूरा देश हिमाचल सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में लागू की गई सर्वश्रेष्ठ नीतियाें की सराहना कर रहा है। उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, राज्यस्थान, मध्यप्रदेश जैसे बड़े राज्यों को शिक्षा के क्षेत्र में पछाड़ कर पुरस्कार प्राप्त करना हिमाचल के लिए गर्व की बात है।
विज्ञापन