फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Garlic tested by Israel is Best in Taste and Nutrition

इस राज्य के लहसुन का मुरीद हुआ इस्रायल, दिया सर्वश्रेष्ठता का प्रमाणपत्र

Mon, 23 Jul 2018 12:59 PM IST
राकेश शर्मा, अमर उजाला, सोलन
राकेश शर्मा, अमर उजाला, सोलन Updated Mon, 23 Jul 2018 12:59 PM IST
विज्ञापन
Himachal Garlic tested by Israel is Best in Taste and Nutrition

कृषि क्षेत्र में अग्रणी देशों में शुमार इस्रायल भी हिमाचली लहसुन का मुरीद हो गया है। पहली बार भारत से लहसुन का आयात करने पर इस्रायल ने सोलन से भेजे लहसुन का परीक्षण कराया तो नतीजों से सब हैरान हो गए। जायके और लाजवाब पौष्टिक तत्वों से भरपूर हिमाचली लहसुन को इस्रायल ने सर्वश्रेष्ठता का प्रमाणपत्र दिया है।

विज्ञापन


सप्लाई करने वाली मुंबई की कंपनी को इस्रायल से बाकायदा परीक्षण रिपोर्ट के बाद भविष्य में बड़े आर्डर को तैयार रहने की सलाह दी है। इस सीजन में इस्रायल को सोलन से करीब 21 टन लहसुन का निर्यात किया गया था। इस रिपोर्ट की प्रति सोलन पहुंचने पर संबंधित समिति भी गदगद है। दरअसल, इस्रायल जिन देशों से लहसुन आयात करता है, उन देशों से सूखा लहसुन आ रहा था।
विज्ञापन


पहली बार इस्रायल ने हिमाचल के लहसुन का आयात किया। गुणवत्ता को लेकर संतुष्टि करने के लिए लहसुन का परीक्षण किया गया। इस्रायली लैब की जांच में हिमाचल के लहसुन में एसिड (एलाइन प्रोपाइल ट्राइसल्फाइड) की मात्रा अन्य देशों से आए लहसुन से कहीं ज्यादा पाई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब और बढ़ेगी मांग

Himachal Garlic tested by Israel is Best in Taste and Nutrition

नतीजों से उत्साहित इस्रायल ने सप्लायरों को इसकी सूचना दी और भविष्य में ज्यादा सप्लाई देने को तैयार रहने को भी कहा। वर्तमान में सोलन से लहसुन की सप्लाई दक्षिण भारत में की जाती है। इस्रायल को हिमाचली लहसुन की सप्लाई मुंबई की कंपनी के माध्यम से की गई।

अब मुंबई में कंपनी मुख्यालय में हिमाचली लहसुन की परीक्षण रिपोर्ट और प्रमाणपत्र आ गया है। मुंबई से यह प्रमाणपत्र सोलन सब्जी मंडी तक व्हाट्सएप से पहुंचा है। सोलन मंडी समिति के सचिव प्रकाश कश्यप का कहना है कि इस्राइल की लैब के नतीजे खासे उत्साहवर्धक हैं।

इन नतीजों से साफ हो गया है कि भविष्य में लहसुन की मांग बढ़ेगी। इससे हिमाचली लहसुन को अंतरराष्ट्रीय बाजार में अलग पहचान मिलेगी। मुंबई की इमंस फर्म को लहसुन की सप्लाई करने वाले आढ़ती पदम पुंडीर ने बताया कि पहली बार मुंबई की फर्म ने हिमाचल के लहसुन को विदेश तक पहुंचाया है।

फिक्की ने भी बताया था सर्वश्रेष्ठ

Himachal Garlic tested by Israel is Best in Taste and Nutrition

सोलन से टमाटर के बाद लहसुन दूसरी ऐसी फसल है जो विदेशों में निर्यात की जा रही है। इससे पूर्व 2017 में फिक्की (एफसीसीआई) ने हिमाचली लहसुन का परीक्षण किया था और उसे अन्य के मुकाबले सर्वश्रेष्ठ होने के खिताब से नवाजा था।   

दिल के मरीजों के लिए रामबाण है लहसुन- दिल के मरीजों के लिए लहसुन बहुत कारगर है। जोड़ों और मांसपेशियों के दर्द का निवारण भी लहसुन से हो सकता है। दक्षिण भारत में इसका इस्तेमाल दवा बनाने में होता है। यही वजह है कि इसकी मांग दक्षिण भारत में ज्यादा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed