फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Fresh snowfall brings cheer to tourist destinations hotels see up to 60 percent advance bookings

Himachal News: ताजा बर्फबारी से पर्यटन स्थलों में रौनक, होटलों में 60 फीसदी तक एडवांस बुकिंग; कारोबारी खुश

Tue, 27 Jan 2026 07:05 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 27 Jan 2026 07:05 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में सैलानियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है।  होटलों में 40 से 60 फीसदी तक एडवांस बुकिंग हो चुकी है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal Fresh snowfall brings cheer to tourist destinations hotels see up to 60 percent advance bookings
शिमला में मंगलवार हुई बारिश और हल्की बर्फबारी के दौरान गुजरते लोग। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में हुई ताजा बर्फबारी से पर्यटकों की संख्या बढ़ने से कारोबार ने रफ्तार पकड़ ली है। लंबे समय से मंदी की मार झेल रहे पर्यटन कारोबारी खासे उत्साहित हैं। बर्फबारी के बाद प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर सैलानियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है, जिससे होटल, टैक्सी, रेस्टोरेंट और अन्य पर्यटन से जुड़े व्यवसायों में उत्साह का माहौल है।

विज्ञापन


पर्यटन कारोबारियों के अनुसार अगले एक सप्ताह के लिए होटलों में 40 से 60 फीसदी तक एडवांस बुकिंग हो चुकी है। शिमला, मनाली, चायल और कसौली में पर्यटकों की सबसे अधिक भीड़ देखने को मिल रही है। शिमला, कुफरी और सोलंगनाला में बर्फ के बीच सैलानी जमकर मस्ती करते नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग द्वारा एक बार फिर बर्फबारी का पूर्वानुमान जारी किए जाने के बाद पर्यटकों के पहुंचने का क्रम लगातार जारी है।
विज्ञापन


कई पर्यटक वीकेंड और छुट्टियों को ध्यान में रखते हुए एडवांस बुकिंग करवा रहे हैं। फेडरेशन ऑफ होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष गजेंद्र चंद ठाकुर का कहना है कि यदि आने वाले दिनों में मौसम अनुकूल रहा तो यह सीजन घाटे से उबरने में मददगार साबित होगा। उन्होंने प्रशासन से सड़कों की स्थिति और यातायात बहाल रखने के लिए पुख्ता बंदोबस्त करने की मांग की है, ताकि सैलानियों को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed