फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal election news 2017 cm virbhadra singh statement over pm narendra modi

वीरभद्र सिंह बोलेः मोदी की नीतियों से बेहोश हो गई अर्थव्यवस्था, जीएसटी से हताशा

Thu, 26 Oct 2017 10:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन Updated Thu, 26 Oct 2017 10:42 AM IST
विज्ञापन
himachal election news 2017 cm virbhadra singh statement over pm narendra modi

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा है कि देश की अर्थव्यवस्था सुधारने के लिए आला दर्जे के औजारों से ऑपरेशन की जरूरत थी। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हथोड़े से वार कर दिया। इससे अब अर्थव्यवस्था पूरी तरह से बेहोश हो गई है। 

विज्ञापन


व्यापारी वर्ग पहले नोटबंदी और उसके बाद जीएसटी की वजह से हताश है। प्रधानमंत्री ने नोटबंदी के बाद संदेह का लाभ उठाने के चक्कर में जीएसटी को लागू कर दिया, लेकिन इसके परिणाम क्या हो सकते हैं इन पर कोई विचार नहीं किया गया। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह बुधवार को सोलन में मंत्री कर्नल धनी राम शांडिल के पक्ष में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वे राष्ट्र भक्त हैं और हिंदू धर्म को मानने वाले हैं, लेकिन भाजपा एक ही धर्म की बात करती है। देश में मुस्लिम, सिख और ईसाई समेत दूसरे कई धर्मों के लोग रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा का एजेंडा फूट डालो, राज करो का

himachal election news 2017 cm virbhadra singh statement over pm narendra modi

उन्हें देश निकाला नहीं दिया जा सकता है। किसी भी मजहब में दूसरे के दखल की इजाजत भारत में किसी को नहीं है। उन्होंने कहा कि वे शोषक नहीं पोषक हैं। भाजपा का एजेंडा शुरू से फूट डालो और राज करो का है। भाजपा के लोग राजनीति में खुद का विकास करने के लिए आते हैं।

जबकि राजनीति दूसरों की सेवा करने का धर्म है और उन्होंने कभी प्रदेश को तोड़ने की कोशिश नहीं की। बल्कि लोगों को जोड़ने का ही काम किया है। इससे पूर्व उन्होंने कसौली विस क्षेत्र के धर्मपुर में कांग्रेस प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी के पक्ष में भी जनसभा को संबोधित किया।

राजा हूं, कोई खानाबदोश नहीं 

himachal election news 2017 cm virbhadra singh statement over pm narendra modi

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि भाजपा ने उनकी इच्छाशक्ति को तोड़ने की पूरी कोशिश की, लेकिन वे टूटे नहीं। उन पर चल रहे भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच देश की तीन-तीन एजेंसियां कर रही हैं।

वे अपनी आय की पूरी जानकारी दे चुके हैं बावजूद आयकर विभाग, ईडी और सीबीआई को उनके पीछे लगा दिया गया है। ताकि किसी तरह उन्हें तोड़ा जा सके। वीरभद्र सिंह ने कहा कि वे अपने वंश के 122वें राजा हैं और उनके पुरखों के पास बहुत सी संपदा और धन दौलत रही है।

वे खानाबदोश परिवार से उठकर यहां तक नहीं पहुंचे हैं। राजनीति में कोई किसी का स्थायी शत्रु नहीं होता है, लेकिन भाजपा उन्हें हिमाचल में अपना जन्मजात शत्रु मानती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed