फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal election 2022, Priyanka Gandhi rally will be held in Solan himachal

Himachal Election: प्रियंका गांधी इस दिन करेंगी चुनावी शंखनाद, सोलन में होगी रैली

Mon, 03 Oct 2022 08:53 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 03 Oct 2022 08:53 PM IST
सार

राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा हिमाचल प्रदेश में चुनावी शंखनाद करेंगी। 10 अक्तूबर को सोलन में उनकी रैली सुबह 10:30 बजे तय की गई है। हालांकि, अभी रैली स्थल तय नहीं किया गया है।

विज्ञापन
himachal election 2022, Priyanka Gandhi rally will be held in Solan himachal
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा हिमाचल प्रदेश में चुनावी शंखनाद करेंगी। 10 अक्तूबर को सोलन में उनकी रैली सुबह 10:30 बजे तय की गई है। हालांकि, अभी रैली स्थल तय नहीं किया गया है। रैली के बाद कांग्रेस अपने प्रत्याशियों की पहली सूची भी जारी कर सकती है। सूत्रों के अनुसार प्रियंका गांधी ने रैली के लिए सहमति दे दी है। अब कांग्रेस नेता रैली स्थल के चयन में जुटे हैं। रैली में भीड़ जुटाने की तैयारी भी शुरू कर दी है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: PM HP Visit: हिमाचल को एम्स सहित 3,650 करोड़ रुपये की सौगात देंगे पीएम मोदी
विज्ञापन


हिमाचल कांग्रेस के प्रभारी राजीव शुक्ला, प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री और चुनाव समिति के अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू भी रैली में मौजूद रहेंगे। कांग्रेस कार्य समिति के  सदस्य रहे विधायक डॉ. धनी राम शांडिल के विधानसभा क्षेत्र से यह चुनावी शंखनाद किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि पीएम मोदी की रैली को काउंटर करने के लिए प्रियंका को बुलाया गया है। उल्लेखनीय है कि प्रियंका गांधी का राजधानी शिमला के छराबड़ा में अपना घर भी है। वह यहां अपने परिवार के साथ छुट्टियां बिताने आती रहती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed