फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   international kullu dussehra 2022 pm narendra modi take part in lord raghunath Rath Yatra

PM HP Visit: हिमाचल को एम्स सहित 3,650 करोड़ रुपये की सौगात देंगे पीएम मोदी

Mon, 03 Oct 2022 09:52 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो/संवाद, शिमला/बिलासपुर/ कुल्लू
अमर उजाला ब्यूरो/संवाद, शिमला/बिलासपुर/ कुल्लू Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 03 Oct 2022 09:52 PM IST
सार

पीएम मोदी दोपहर करीब 3:15 बजे कुल्लू के ढालपुर मैदान पहुंचेंगे। यहां वह कुल्लू दशहरा समारोह में हिस्सा लेंगे। मोदी के दौरे को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने खुद यहां तैयारियों का मोर्चा संभाला हुआ है।

विज्ञापन
international kullu dussehra 2022 pm narendra modi take part in lord raghunath Rath Yatra
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 अक्तूबर को हिमाचल प्रदेश को एम्स सहित 3,650 करोड़ रुपये की सौगात देंगे। मोदी बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे बिलासपुर एम्स का उद्घाटन करेंगे। दोपहर 12:45 बजे बिलासपुर के लुहणू मैदान पहुंचेंगे। यहां वह कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। यहीं से वर्चुअल माध्यम से नालागढ़ में मेडिकल डिवाइस पार्क की आधारशिला रखेंगे और बंदला में सरकारी हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज का उद्घाटन भी करेंगे। इसके बाद जनसभा को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी दोपहर करीब 3:15 बजे कुल्लू के ढालपुर मैदान पहुंचेंगे। यहां वह कुल्लू दशहरा समारोह में हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी के दौरे को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने खुद यहां तैयारियों का मोर्चा संभाला हुआ है। दूसरे दिन सोमवार को भी नड्डा ने लुहणू मैदान में तैयारियों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर समेत अन्यों ने मैदान में पहुंचकर हर कोने का निरीक्षण किया। इस दौरान नड्डा ने निर्देश दिए कि मैदान में जो जगह खाली है, वहां पर भी टेंट लगाए जाएं ताकि लोगों को धूप या बारिश में बैठने में कोई परेशानी न हो। नड्डा ने कहा कि सम्मान की बात है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दूसरे घर आ रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था में 2000 पुलिस जवान और होमगार्ड तैनात रहेंगे। रथ मैदान में सुरक्षा व्यवस्था इस बार पहले से अधिक कड़ी होगी। सांस्कृतिक कार्यक्रम अलग-अलग थीम पर होंगे। एसपीजी के प्रोटोकॉल के जरिए लोगों को प्रवेश मिलेगा। सभी की गेट पर चेकिंग होगी।

 पीएमओ के मुताबिक बिलासपुर एम्स का निर्माण 1,470 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। इसमें 18 स्पेशियलिटी और 17 सुपर स्पेशियलिटी विभाग होंगे, 18 अत्याधुनिक शल्य चिकित्सा कक्ष, 750 बिस्तर, जिनमें 64 आईसीयू वाले बिस्तर होंगे। यह अस्पताल 247 एकड़ में फैला है और इसमें 24 घंटे इलाज की सुविधा उपलब्ध होगी। पीएम जिन परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे, उनमें पिंजौर से नालागढ़ के बीच 31 किलोमीटर लंबे राष्ट्रीय राजमार्ग को चार लेन बनाया जाना भी शामिल है। प्रधानमंत्री नालागढ़ में चिकित्सा पार्क का भी शिलान्यास करेंगे। इसका निर्माण 350 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed