फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal coronavirus cases: covid19 pandemic in state news update 10 january 2022

हिमाचल में कोरोना: 24 घंटे में तीन गुना से भी ज्यादा नए मामले आए, दो की मौत

Mon, 10 Jan 2022 10:41 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 10 Jan 2022 10:41 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में सोमवार को कोरोना के 1,123 मामले आए हैं। वहीं दो संक्रमितों की मौत हुई है। संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ने के साथ ही सरकार ने स्वास्थ्य विभाग की टीमों को फील्ड में भेजने के निर्देश दिए हैं। प्रतिदिन 10 हजार से ज्यादा सैंपल लेने के लिए कहा गया है। 

विज्ञापन
himachal coronavirus cases: covid19 pandemic in state news update 10  january 2022
कोरोना पॉजिटिव(सांकेतिक ) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में 24 घंटे के भीतर कोरोना के तीन गुना से भी ज्यादा मामले बढ़ गए हैं। शिमला और सोलन में दो व्यक्तियों की मौत भी हुई है। रविवार को प्रदेश भर में 361 कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। सोमवार को इनकी संख्या 1,123 पहुंच गई। सोमवार को जिला कांगड़ा में सबसे ज्यादा 363, सोलन में 124 और हमीरपुर में 114 लोग संक्रमित हुए हैं। प्रदेश भर में 157  लोग स्वस्थ भी हुए हैं। संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ने के साथ ही सरकार ने स्वास्थ्य विभाग की टीमों को फील्ड में भेजने के निर्देश दिए हैं। प्रतिदिन 10 हजार से ज्यादा सैंपल लेने के लिए कहा गया है। 

विज्ञापन

हिमाचल में 98 फीसदी लोग होम आइसोलेट 

 हिमाचल प्रदेश में सक्रिय कोरोना मरीजों का आंकड़ा तीन हजार पार हो गया है। इनमें 98 फीसदी मरीज होम आइसोलेट हैं। 19 मरीजों की हालत गंभीर है। ये आईसीयू और ऑक्सीजन बेड पर हैं। सरकार का मानना है कि प्रदेश में अगर तीसरी लहर आती है तो उसका अस्पतालों पर ज्यादा दबाव नहीं पड़ेगा। स्वास्थ्य विभाग घरों में क्वारंटाइन मरीजों की देखभाल पर ज्यादा फोकस करेगा।  हिमाचल में रोजाना 500 से ज्यादा संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। सबसे ज्यादा मामले जिला कांगड़ा में दर्ज हो रहे है हैं। हमीरपुर, बिलासपुर और सोलन में भी इनकी संख्या सौ से ऊपर है। मामले बढ़ने से एक्टिव मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है, क्योंकि ठीक होने वाले मरीज नए संक्रमित मरीजों से कम हैं। मुख्य सचिव रामसुभग सिंह ने कहा कि संभावित तीसरी लहर को लेकर तैयारियां पूरी है। अस्पतालों में बिस्तरों की क्षमता बढ़ाई गई है। जरूरत पड़ने पर स्वास्थ्य विभाग के साथ अन्य विभागों से अतिरिक्त स्टाफ को ड्यूटी पर लगाया जाएगा। 

विज्ञापन

वैक्सीन लगाने के बाद लड़की की हालत बिगड़ी

सिविल अस्पताल ददाहू में कोविड वैक्सीन लगाने के बाद  लड़की की हालत बिगड़ गई। सोमवार देर शाम को ही उसे गंभीर अवस्था में मेडिकल कॉलेज नाहन रेफर किया गया। बताया जा रहा है कि खालाक्यार पंचायत के धार चुलडिय़ा गांव की रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी सोमवार दोपहर बाद सिविल अस्पताल ददाहू में टीका लगवाने आई थी। टीका लगने के बाद किसी व्यक्ति से लिफ्ट लेकर वह अपने घर जा रही थी। घर पहुंचने से पहले ही उसकी हालत बिगड़ गई और वह सड़क पर ही बेहोशी की हालत पर पड़ी रही। इस बीच ग्रामीणों की सहायता से लड़की को बेहोशी की हालत में सिविल अस्पताल ददाहू लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज नाहन रेफर कर दिया। अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को इसकी सूचना दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed