फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal coronavirus cases: covid19 pandemic in state news update 06 november, student tested positive

कोरोना: हिमाचल में छह संक्रमितों की मौत, 94 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव, सक्रिय केस घटे

Sat, 06 Nov 2021 08:28 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 06 Nov 2021 08:28 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में कोरोना मृतकों का आंकड़ा 3757 पहुंच गया है। प्रदेश में अब तक कोरोना के 224830 मामले आ चुके हैं।  इनमें से 219681 ठीक हो चुके हैं। कोरोना सक्रिय मामले घटकर 1375 रह गए हैं।  बीते 24 घंटों के दौरान 231 मरीज ठीक हुए हैं और कोरोना की जांच के लिए 5425 लोगों के सैंपल लिए गए।
 

विज्ञापन
himachal coronavirus cases: covid19 pandemic in state news update 06 november, student tested positive
कोरोना की जांच(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में शनिवार को तीन महिलाओं समेत छह और कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो गई है। इनमें कांगड़ा में तीन, हमीरपुर दो और ऊना में एक संक्रमित मरीज ने दम तोड़ दिया। इनमें कांगड़ा में तीन, हमीरपुर दो और ऊना में एक संक्रमित मरीज ने दम तोड़ दिया। वहीं, प्रदेश के 94 लोगों के कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। प्रदेश में कोरोना मृतकों का आंकड़ा 3757 पहुंच गया है। प्रदेश में अब तक कोरोना के 224830 मामले आ चुके हैं।  इनमें से 219681 ठीक हो चुके हैं। कोरोना सक्रिय मामले घटकर 1375 रह गए हैं। इसमें से बिलासपुर जिले में 124, चंबा 21, हमीरपुर 264, कांगड़ा 524, किन्नौर नौ, कुल्लू 32, लाहौल-स्पीति एक, मंडी 120, शिमला 91, सिरमौर तीन, सोलन 22 और ऊना में 164 सक्रिय मामले हैं। बीते 24 घंटों के दौरान 231 मरीज ठीक हुए हैं और कोरोना की जांच के लिए 5425 लोगों के सैंपल लिए गए।

विज्ञापन


ऊना में स्कूली बच्चों की होगी कोविड जांच
जिला ऊना में स्कूल खुलने पर विद्यार्थियों की कोविड जांच का अभियान जारी रहेगा। त्योहारी सीजन में सामाजिक भीड़ में भाग लेने के बाद स्कूल आने वाले विद्यार्थियों के रैंडम तौर पर कोविड टेस्ट किए जाएंगे, जिससे बच्चे कोरोना महामारी से सुरक्षित रहें। स्कूल खुलने पर यह अभियान दोबारा जारी रहेगा। दरअसल त्योहारी सीजन के दौरान सामाजिक कार्यक्रम अधिक हुए हैं, जिनमें सभी की भागीदारी अधिक रही। ऐसे में आने वाले समय में कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग किसी भी तरह की कोताही नहीं बरतना चाहता। स्कूली बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए कोविड जांच अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन


जिले में अब तक 100 से अधिक बच्चे कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। हालांकि इनमें से अधिकतर स्वस्थ भी हो चुके हैं। बच्चों के कोरोना संक्रमित होने के साथ स्कूलों में विद्यार्थियों की उपस्थिति भी कम होने लगी थी। इसके बाद त्योहारी सीजन व कोरोना के कहर को देखते हुए छुट्टियां दे दी गईं। अब आने वाले समय में इस खतरे को टालने के लिए स्कूल खुलने पर स्कूल स्तर पर कोविड जांच की जाएगी। बता दें कि पूर्व में बनगढ़ जेल व स्कूली बच्चे कोरोना की जद में आ गए थे, फिलहाल अब बच्चे व बनगढ़ जेल में कोरोना मामले सामने नहीं आ रहे हैं। उधर, डीसी राघव शर्मा ने बताया कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कोविड जांच अभियान जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed