{"_id":"5c27567abdec2256c73ed15f","slug":"himachal-congress-will-make-strategy-for-lok-sabha-election-on-3rd-january","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोस चुनाव के लिए इस दिन रणनीति बनाएगी हिमाचल कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोस चुनाव के लिए इस दिन रणनीति बनाएगी हिमाचल कांग्रेस
Sat, 29 Dec 2018 04:42 PM IST
ashok chauhan
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: ashok chauhan
Updated Sat, 29 Dec 2018 04:42 PM IST
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी 3 जनवरी को पार्टी के प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में रणनीति बनाएगी। बैठक में प्रदेश पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन
पार्टी के प्रदेश महासचिव और मुख्य प्रवक्ता नरेश चौहान ने शनिवार को जानकारी दी कि बैठक में पार्टी के भावी कार्यक्रमों की रूपरेखा भी बनाई जाएगी। कहा कि प्रदेश कमेटी की बैठक 3 जनवरी को पार्टी के प्रदेश कार्यालय में होगी।
विज्ञापन
इसकी अध्यक्षता प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू करेंगे। इसमें पार्टी के फ्रंटल संगठनों महिला कांग्रेस, कांग्रेस सेवादल, युवा कांग्रेस सहित विभिन्न विभागों के अध्यक्ष और महासचिवों को भी मौजूद रहने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
चौहान के अनुसार बैठक में भाजपा सरकार के खिलाफ आंदोलन की रणनीति को भी अंतिम रूप दिया जाएगा। सरकार के खिलाफ किन स्थानों में कांग्रेस आंदोलन करेगी, इसे लेकर भी चर्चा की जानी है। इसके अलावा संगठन के अन्य कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा की जाएगी।