फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal congress president kuldeep rathore statement at bilaspur himachal

कांग्रेस बंद कमरों से बैठकों से मजबूत नहीं होगी: राठौर

Fri, 15 Feb 2019 10:58 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 15 Feb 2019 10:58 AM IST
विज्ञापन
himachal congress president kuldeep rathore statement at bilaspur himachal

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि पार्टी का नेतृत्व वही लोग करेंगे, जो सड़कों पर उतरकर लड़ेंगे। बंद कमरों में बैठकें करने से कांग्रेस को मजबूत नहीं किया जा सकता। लोगों को साथ लेकर चलना होगा और जरूरत पड़ी तो सड़कों पर उतरकर लड़ना भी होगा।

विज्ञापन


राठौर बिलासपुर में जिला कांग्रेस की रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने पूर्व विधायक बंबर ठाकुर को जुझारू नेता बताया और कहा कि इसीलिए उन्हें अध्यक्ष बनाया गया है। 
विज्ञापन


कांग्रेस अध्यक्ष ने केंद्र सरकार पर भी जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश की कमान ऐसे व्यक्ति के हाथ में है, जिसकी योग्यता तक मालूम नहीं है। इससे देश का भला नहीं होने वाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि राफेल बनाने को रिलायंस कंपनी से डील कर दी, जिसने आज तक कागज के जहाज तक नहीं बनाए। देश की अर्थ व्यवस्था की भी हालत खराब है। 

..और फिसल गई राठौर की जुबान

himachal congress president kuldeep rathore statement at bilaspur himachal

एम्स का भूमि पूजन कर भाजपा ने अपने ही प्रधानमंत्री की प्रतिष्ठा दांव लगा दी। जब प्रधानमंत्री ने एम्स का शिलान्यास किया था तो फिर केंद्रीय मंत्री और सीएम को क्या नौबत आ गई कि फिर से भूमि पूजन करना पड़ा। यह एम्स पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन के समय प्रदेश को दिया गया था।

उन्होंने केंद्रीय मंत्री नड्डा पर भी हमला बोला। कहा कि नड्डा को विश्वविद्यालय के समय से जानते हैं। नड्डा विश्वविद्यालय के समय से ही झूठ बोलने में माहिर थे, जो आज भी हैं। उन्होंने कहा कि सांसद बताएं कि आज तक उन्होंने हमीरपुर के लिए क्या किया? 

पत्रकारों को संबोधित करते वक्त प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर की जुबान फिसली और उन्होंने कह दिया कि केंद्र में इस बार राहुल गांधी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनेगी। हालांकि, उन्हें तुरंत अपनी गलती का अहसास हुआ तो बोले - राहुल गांधी के नेतृत्व में यूपीए की सरकार बनेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed