फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal congress leader naresh chauhan statement

बहुतकनीकी संस्थानों को बंद करने के खिलाफ भड़की कांग्रेस

Sat, 24 Mar 2018 12:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Sat, 24 Mar 2018 12:39 PM IST
विज्ञापन
himachal congress leader naresh chauhan statement

कुल्लू के दलाश और जिला मंडी के करसोग में बहुतकनीकी संस्थानों को बंद करने के खिलाफ कांग्रेस भड़क गई है। पार्टी का कहना है कि भाजपा सरकार बदले की भावना से काम कर रही है। इसका अंदाजा यहां से लगाया जा रहा है कि कांग्रेस सरकार के समय में खोले गए दोनों संस्थानों को भाजपा सरकार ने बंद करने का फैसला लिया है।

विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के चेयरमैन नरेश चौहान ने कहा कि सत्ता में आने के बाद पहले जंजैहली का एसडीएम ऑफि स बंद किया और उसके बाद दलाश व करसोग के पॉलीटेक्निक संस्थानों की अधिसूचना रद्द कर दी। दोनों संस्थान पूर्व कांग्रेस सरकार ने जनता की मांग पर खोले थे। इनके बंद होने से लोगों में भारी नाराजगी है।
विज्ञापन


सरकार उनकी बात सुनने के बजाए दमनकारी कदम उठा रही है। लोगों पर पुलिस की ओर से बल प्रयोग किया जा रहा है। चौहान ने कहा कि सरकार में शामिल लोग सत्ता के नशे में चूर होकर जनहित हितैषी कार्य करने के बजाए जनविरोधी कदम उठा रहे हैं। सरकार को चाहिए कि दोनों संस्थानों को खोलने की अधिसूचना दोबारा बहाल करे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed