फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal congress in charge sushil shinde in shimla

शिमला पहुंचे शिंदे, बोले- हिमाचल मेरे लिए नया नहीं, पहले भी देख चुका काम

Thu, 03 Aug 2017 01:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 03 Aug 2017 01:15 PM IST
विज्ञापन
himachal congress in charge sushil shinde in shimla

हिमाचल कांग्रेस के नए प्रभारी सुशील कुमार शिंदे शिमला पहुंच गए हैं। शिमला पहुंचने पर उनका पीटरहॉफ शिमला में कांग्रेस सरकार और संगठन की ओर से स्वागत किया गया। उनके स्वागत के लिए सीएम वीरभद्र सिंह, सरकार के कई मंत्री और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू भी यहां मौजूद रहे।

विज्ञापन


विधानसभा चुनाव को लेकर अगले दो दिन शिंदे की प्रदेश संगठन और सरकार के साथ बैठकें करेंगे। अंबिका सोनी को पदभार मुक्त करने के बाद ही पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे को हिमाचल का प्रभारी बनाया गया है। उनके साथ कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव रंजीता रंजन सह प्रभारी बनाई गई हैं।
विज्ञापन


ये दोनों ही नेता बुधवार को शिमला पहुंच गए। शिमला के पीटरहॉफ में इनके पहुंचने से पहले ही सीएम वीरभद्र सिंह, पार्टी अध्यक्ष सुक्खू समेत प्रदेश कांग्रेस के बड़ी संख्या में यहां मौजूद नेताओं ने गुलदस्ते से स्वागत किया। इसके बाद शिंदे ने इन नेताओं के साथ चर्चा भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह कांग्रेस कार्यालय जाएंगे, शाम को ओक ओवर
प्रभारी सुशील कुमार शिंदे बुधवार को पहले कांग्रेस कार्यालय मेें जाएंगे। सवेरे 11 बजे वे कांग्रेस कार्यालय में रखी गई स्वागत बैठक में जाएंगे। इस मौके पर कांग्रेस के नेता उनका विधिवत पार्टी कार्यालय में स्वागत करेंगे।

इसके बाद शाम छह बजे ओक ओवर शिमला में विधायक दल की बैठक रखी गई है। इसमें भी शिंदे मौजूद रहेंगे। इस बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति बनेगी। 

शिंदे के सामने सुक्खू के खिलाफ नारेबाजी  
कांग्रेस प्रदेश संगठन और सरकार में चल रही खींचतान प्रदेश प्रभारी शिंदे के शिमला पहुंचते एक बार फिर खुलकर सामने आई। शिंदे के स्वागत को पहुंचे मुख्यमंत्री वीरभद्र समेत आला नेताओं की मौजूदगी में प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू के खिलाफ नारेबाजी हुई।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सुक्खू को हटाओ और वीरभद्र को लाओ के नारे लगाए। किसी भी नेता ने नारे लगा रहे कार्यकर्ताओं को शांत करने की कोशिश नहीं की। नारेबाजी से साफ हो गया है कि प्रदेश प्रभारी के लिए खेमेबाजी को शांत करने की बड़ी चुनौती रहेगी। 

शिंदे बोले, हिमाचल मेरे लिए नया नहीं, पहले भी देख चुका काम 
सुशील कुमार शिंदे ने कहा है कि हिमाचल उनके लिए नया नहीं है। उन्होंने कहा कि वे पहले भी हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी का कामकाज देख चुके हैं। उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की स्थिति को मजबूत बनाने की दिशा में वे काम करेंगे। 


आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत की रणनीति पर काम होगा। उन्होंने पीटरहॉफ में पार्टी अध्यक्ष के खिलाफ की गई नारेबाजी पर कहा कि ये सब बातें होती रहती हैं। वे देखेंगे कि पार्टी की बेहतरी के लिए क्या कदम उठाने होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed