फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Congress Holds Deliberations in Dhauladhar Valleys; Rahul Gandhi to Interact with District Presidents

हिमाचल: धौलाधार की वादियों में कांग्रेस संगठन का मंथन, राहुल गांधी करेंगे जिला अध्यक्षों से सीधा संवाद

Wed, 29 Apr 2026 05:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 29 Apr 2026 05:00 AM IST
सार

लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी गुरुवार को हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में कांग्रेस के जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर में शिरकत करेंगे। 

विज्ञापन
Himachal Congress Holds Deliberations in Dhauladhar Valleys; Rahul Gandhi to Interact with District Presidents
राहुल गांधी - फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस के प्रमुख नेता और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी गुरुवार को हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में कांग्रेस के जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर में शिरकत करेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार वह सुबह 7:30 बजे दिल्ली से धर्मशाला पहुंचेंगे और 8:00 बजे प्रशिक्षण शिविर स्थल पर पहुंचकर झंडा वंदन और वंदे मातरम के साथ शिविर की औपचारिक शुरुआत करेंगे। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव विनोद जिंटा के अनुसार राहुल गांधी प्रशिक्षण शिविर में जिला अध्यक्षों को संबोधित करने के साथ-साथ वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक कर संगठनात्मक दिशा तय करेंगे। शिविर के दौरान राहुल गांधी जिला अध्यक्षों के साथ नाश्ता भी करेंगे, जिसमें जूस, दलिया और फल परोसे जाएंगे।

विज्ञापन

करीब 45 मिनट तक चलने वाले इस नाश्ते के दौरान वह जिला अध्यक्षों से अनौपचारिक बातचीत कर संगठनात्मक फीडबैक लेंगे। इसके बाद वह प्रशिक्षण शिविर में औपचारिक रूप से जिला अध्यक्षों को संबोधित करेंगे। यह सत्र करीब ढाई घंटे तक चलेगा, जिसमें संगठन की मजबूती, आगामी रणनीति और जमीनी स्तर पर पार्टी को सशक्त बनाने पर चर्चा होगी। सत्र के बाद चाय के लिए अल्प विराम रखा गया है। राहुल गांधी का दोपहर का भोजन भी जिला अध्यक्षों के साथ ही होगा। इसके बाद वह दोपहर 2:30 बजे पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करेंगे, जिसमें प्रदेश के मौजूदा राजनीतिक हालात और आगामी रणनीति पर मंथन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed