{"_id":"6358686cf5747650203bcf5d","slug":"himachal-chinese-woman-living-in-mandi-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Pradesh : दिल्ली के बाद मंडी में रह रही चीनी महिला गिरफ्तार, जासूसी के एंगल से जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Pradesh : दिल्ली के बाद मंडी में रह रही चीनी महिला गिरफ्तार, जासूसी के एंगल से जांच शुरू
Wed, 26 Oct 2022 04:21 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जोगिंद्रनगर (मंडी)
अमर उजाला नेटवर्क, जोगिंद्रनगर (मंडी)
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 26 Oct 2022 04:21 AM IST
सार
Himachal : दिल्ली के मजनू के टीला के बाद अब जोगिंद्रनगर के चौंतड़ा में तिब्बती कालोनी में रह रही चीन की एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में महिला के पास नेपाल व चीन की नागरिकता संबंधी दस्तावेज, 6.50 लाख नकदी और दो सिमकार्ड बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के मजनू के टीला के बाद अब जोगिंद्रनगर के चौंतड़ा में तिब्बती कालोनी में रह रही चीन की एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में महिला के पास नेपाल व चीन की नागरिकता संबंधी दस्तावेज, 6.50 लाख नकदी और दो सिमकार्ड बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
महिला के पास चीन का वीजा भी मिला है, जबकि भारत में वह नेपाल के वीजा से पहुंची है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां जासूसी के एंगल से जांच कर रही हैं। वहीं, पुलिस ने भी मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
इससे पहले धर्मशाला व मैक्लोडगंज में नेपाली बनकर रहने वाली चीन की महिला काई रुओ को जासूसी के आरोप में दिल्ली के मजनू के टीला से गिरफ्तार किया जा चुका है। रविवार को पुलिस ने महिला को न्यायालय में पेश किया था, जहां से चार दिन की रिमांड पर भेजा गया था।
विज्ञापन