फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal cabinet minister afraid of secretariat room number 202

अंधविश्वास में फंसे मंत्री, सचिवालय के इस कमरे में बैठने से लग रहा डर

Fri, 29 Dec 2017 02:31 PM IST
सुरेश शांडिल्य/अमर उजाला, शिमला
सुरेश शांडिल्य/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 29 Dec 2017 02:31 PM IST
विज्ञापन
Himachal cabinet minister afraid of secretariat room number 202

बेशक विज्ञान ने बहुत तरक्की कर ली हो और शिक्षा से आम लोगों का वैज्ञानिक दृष्टिकोण बन रहा हो, मगर हमारे कुछ मंत्री अभी तक अंधविश्वास से अछूते नहीं हैं। ये नवनियुक्त मंत्री राज्य सचिवालय में सौभाग्यदायी कमरों की खोज में भटक रहे हैं।

विज्ञापन


सचिवालय के एलर्जली भवन में एक कमरा नंबर 202 है। इस कमरे से खूब पढ़े-लिखे मंत्री तक डरे हुए हैं। वजय से कि उन्होंने मन में ये बात बैठा ली है कि इसमें कार्यालय चलाने वाले मंत्री लगातार चुनाव हारते आ रहे हैं।
विज्ञापन


एलर्जली भवन शिमला को अंग्रेजों की सरकार ने अपने इस्तेमाल के लिए वर्ष 1886 में बनाया गया था। देश की आजादी और हिमाचल के बनने के बाद इसे राज्य सचिवालय में बदला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछली भाजपा सरकार में मंत्री रहे नरेंद्र बरागटा और हाल ही में चुनाव हार चुके कांग्रेेस सरकार के मंत्री रहे सुधीर शर्मा के पास भी 202 नंबर कमरा रहे हैं। 

दोनों नेता हार गए चुनाव

Himachal cabinet minister afraid of secretariat room number 202

यहीं से इनके कार्यालय चले, मगर दोनों नेता ही अगला चुनाव हार गए। अब यह मिथक ही बन गया है कि जो भी मंत्री इस कमरे में दफ्तर चलाता है, वह अगला चुनाव हार जाता है। दोबारा मंत्री भी नहीं बन पाता।

ऐसे में पहले तो इस कमरे को लेने को भाजपा सरकार के ज्यादातर मंत्री तैयार नहीं हुए। एक मंत्री को पूछे बगैर ही सामान्य प्रशासन विभाग ने कमरा अलॉट किया तो उनके समर्थकों ने उन्हें डराना शुरू कर दिया कि वह भी वही गलती कर रहे हैं जो नरेंद्र बरागटा और सुधीर शर्मा ने की थी।

अभी भी संभल लेने का वक्त है। वरना नुकसान नहीं होगा। इन मंत्री महोदय को अब एक अन्य कमरा अलॉट किया जा रहा है। वर्तमान में ये कमरा एक प्रशासनिक अधिकारी के पास है। एक मंत्री के देहांत के बादसे इस कमरे को इन अधिकारी को दिया गया। 

सता रही है गलत कमरा मिलने की चिंता

Himachal cabinet minister afraid of secretariat room number 202

202 नंबर कमरे पर आपत्ति कर रहे ये मंत्री अब इस कमरे को लेने के लिए तो तैयार हो चुके थे कि फिर भी किसी ने उनके मन में ये वहम डाल दिया है कि इस कमरे में कार्यालय चलाने वाले एक मंत्री अपने कार्यकाल में ही दुनिया से ही विदा हो लिए।

अब ये मंत्री दोबारा तनाव में हैं। खास बात ये है कि ये मंत्री महोदय अन्य मंत्रियों की तुलना में बहुत पढ़े-लिखे भी हैं, मगर किसी भी तरह की कमी रखने से डर रहे हैं।

इससे उनका मन उच्चाटित सा हो गया है। वीरवार को इन मंत्री से उनकी इस उलझन पर बात करने की कोशिश की गई, लेकिन वे खुद को बहुत व्यस्त बताते रहे। पोर्टफोलियो से ज्यादा उन्हें गलत कमरा मिलने की चिंता सता रही थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed