कैबिनेट की बैठक आज, आ सकते हैं ये बड़े फैसले
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की अहम बैठक आज होने जा रही है। इसमें कई महत्वपूर्ण फैसले हो सकते हैं। विधानसभा के मानसून सत्र से पहले की बैठक मानी जा रही है, जिसमें कई विधेयकों की मंजूरी दी जा सकती है।
सूत्रों के अनुसार वन विभाग के दैनिक कर्मचारियों को नियमित करने से लेकर बड़ा फैसला आ सकता है। ये कर्मचारी काफी समय से नियमितीकरण की मांग कर रहे हैं।
सरकार आज तय करेगी कि इन्हें रेग्युलर करना है या नहीं। साथ ही विभाग में इनकी नियुक्ति को लेकर नीति बनाने पर भी फैसला आ सकता है।
इन प्रस्तावों को भी मिल सकती है मंजूरी
इसके अलावा कैबिनेट की बैठक में प्रदेश की चार नदियों पर दस मेगावाट से अधिक की तकरीबन 800 मेगावाट की परियोजनाएं आवंटित करने का प्रस्ताव भी लाया जा सकता है। सरकार इस प्रोजेक्ट पर पिछले काफी समय से काम भी कर रही है।
साथ ही शहरी विकास, आवास और अन्य विभागों के प्रस्ताव भी आने की संभावना जताई जा रही है। इस बैठक में विधानसभा सत्र को लेकर भी रणनीति तैयार की जा सकती है।
मानसून सत्र में सरकार की आगामी रणनीति को लेकर सभी मंत्री भी अपनी अपनी राय देंगे।