फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिमाचल कैबिनेट बैठक: आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारियों समेत सैकड़ों पदों को भरने की मंजूरी, जानें बड़े फैसले

Mon, 09 May 2022 09:27 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 09 May 2022 09:27 PM IST
सार

हिमाचल कैबिनेट की बैठक सोमवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

विज्ञापन
himachal cabinet meeting decision today: Approval to fill posts of Ayurveda doctors, pharmacists
हिमाचल कैबिनेट की बैठक। - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट की बैठक सोमवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में राज्य सचिवालय शिमला में आयोजित की गई। बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार की दृष्टि से कई बड़े फैसले लिए गए हैं। कैबिनेट ने आयुर्वेद डाक्टरों,  फार्मासिस्टों के अलावा विभिन्न श्रेणियों के 600 से ज्यादा पदों को भरने की भी मंजूरी दी है। आयुष विभाग में आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारियों के 200 पद भरे जाएंगे। इनमें से 100 पद सीधी भर्ती और शेष 100 पद बैचवार भरे जाएंगे। बैठक में आयुष विभाग में अनुबंध आधार पर आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट के 100 पद भरने का भी निर्णय लिया गया। 100 पदों में से 52 पद सीधी भर्ती के माध्यम से और शेष 48 पदों को बैचवार आधार पर भरा जाएगा। कैबिनेट ने कांगड़ा जिले के खुंडियां में नया विकास खंड कार्यालय खोलने और इसके लिए विभिन्न श्रेणियों के 14 पद सृजित कर उन्हें भरने का निर्णय लिया। इस विकास खंड के अधीन 20 पंचायतें होंगी।



पंचायती राज विभाग में 32 पदों को भरने की मंजूरी
कैबिनेट ने पंचायती राज विभाग के सुचारू संचालन के लिए विभिन्न श्रेणियों के 32 पदों को भरने का निर्णय लिया।बैठक में राज्य निर्वाचन आयोग में हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से अनुबंध आधार पर कनिष्ठ कार्यालय सहायक (आईटी) के छह पद भरने को स्वीकृति प्रदान की गई। राज्य के प्रत्येक जिले में ग्रामीण विकास कार्यालय के परियोजना निदेशक के कार्यालय को सुदृढ़ करने के लिए ग्रामीण विकास में विभिन्न श्रेणियों के 25 पदों को भरने को स्वीकृति प्रदान की गई।

कॉलेजों का बंटवारा
कैबिनेट ने हाल ही में खोले गए सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी और हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के क्षेत्राधिकार के निर्धारण को अपनी स्वीकृति प्रदान की। मंडी, कांगड़ा, चंबा, लाहौल-स्पीति और कुल्लू जिले के 137 महाविद्यालय सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी के अंतर्गत, जबकि शिमला, सिरमौर, सोलन, किन्नौर, बिलासपुर, हमीरपुर और ऊना जिलों के 165 महाविद्यालय हिमाचल विश्वविद्यालय शिमला के अंतर्गत आएंगे।

himachal cabinet meeting decision today: Approval to fill posts of Ayurveda doctors, pharmacists
हिमाचल कैबिनेट की बैठक। - फोटो : अमर उजाला

कैबिनेट ने क्षेत्र के लोगों की सुविधा के लिए आवश्यक पदों के सृजन के साथ मंडी जिले के धर्मपुर में श्रम मंडल कार्यालय व उप रोजगार कार्यालय खोलने को भी स्वीकृति प्रदान की। 
इसके अतिरिक्त अनुबंध कर्मी, दिहाड़ी श्रमिक/कंटिंजेंट वेतनभोगी कर्मचारियों की सेवाओं को नियमित करने और अंशकालिक कामगारों की सेवाओं को दिहाड़ीदार में बदलने के लिए मौजूदा कट ऑफ तिथि 31 मार्च 2022 और 30 सितंबर को तय करने के लिए अपनी कार्योत्तर मंजूरी दी।

himachal cabinet meeting decision today: Approval to fill posts of Ayurveda doctors, pharmacists
औद्योगिक इकाई। - फोटो : अमर उजाला

औद्योगिक इकाइयों को विद्युत शुल्क में रियायत
 उद्यमियों को उद्योग अनुकूल वातावरण प्रदान करने के लिए राज्य की बड़ी औद्योगिक इकाइयों को विद्युत शुल्क में रियायत देने का निर्णय लिया है। बैठक में क्षेत्र के लोगों की सुविधा के लिए कांगड़ा जिले की उप तहसील सुलह में पटवार वृत्त वोडा का पुनर्गठन करते हुए नया पटवार वृत्त सिहोटू बनाने का निर्णय लिया गया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
himachal cabinet meeting decision today: Approval to fill posts of Ayurveda doctors, pharmacists
- फोटो : अमर उजाला

नए शिक्षा खंड व स्वास्थ्य केंद्र खोलने की मंजूरी
बैठक में सोलन जिले के कंडाघाट, धर्मपुर और कुठाड़ के प्रारंभिक शिक्षा खंडों से निकालकर नया खंड शिक्षा कार्यालय खोलने का भी निर्णय लिया गया। इसके सुचारू संचालन के लिए आवश्यक पदों के सृजन के साथ उन्हें भरने की स्वीकृति प्रदान की। कैबिने ने शिक्षा खंड औट के गांव रैहन में नया प्राथमिक विद्यालय खोलने को स्वीकृति प्रदान की। सिरमौर जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर भरापुर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्तरोन्नत करने को स्वीकृति प्रदान की गई। इस केंद्र के प्रबंधन के लिए विभिन्न श्रेणियों के पांच पदों के सृजन और भरने को भी मंजूरी प्रदान की गई।
 

विज्ञापन
himachal cabinet meeting decision today: Approval to fill posts of Ayurveda doctors, pharmacists
हिमाचल कैबिनेट की बैठक - फोटो : अमर उजाला

बैठक में लाहौल-स्पीति जिला के केमो में स्वास्थ्य उप केंद्र और बिलासपुर जिला के जबालियां में स्वास्थ्य उप केंद्र खोलने का भी निर्णय लिया गया।कैबिनेट ने सिरमौर जिले में पशु औषधालय चाड़ना को पशु अस्पताल में स्तरोन्नत करने को अपनी स्वीकृति प्रदान की गई। अस्पताल के सुचारू संचालन के लिए विभिन्न श्रेणियों के तीन पदों के सृजन के साथ उन्हें भरने को स्वीकृति प्रदान की। इससे क्षेत्र की पांच से अधिक पंचायतों के लोगों को लाभ होगा। बैठक में कुल्लू जिला के हरिपुर पशु औषधालय को तीन पदों के सृजन के साथ पशु अस्पताल में स्तरोन्नत करने का निर्णय लिया गया। इससे क्षेत्र की आठ पंचायतों को लाभ होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed