फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिमाचल: रोहतांग में बर्फ की दीवारों के बीच रोमांच का सफर शुरू, देखें शानदार तस्वीरें

Sat, 07 May 2022 10:39 AM IST
Krishan Singh संजय भारद्वाज, मनाली (कुल्लू)
संजय भारद्वाज, मनाली (कुल्लू) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 07 May 2022 10:39 AM IST
सार

देश-विदेश के पर्यटकों की पसंदीदा सैरगाह में दर्रा बहाल होने के पहले ही दिन पर्यटकों का मेला लग गया। शुक्रवार को 580 पर्यटक वाहन रोहतांग पहुंचे।

विज्ञापन
The journey of adventure begins between the walls of snow in Rohtang, see spectacular pictures
रोहतांग दर्रा। - फोटो : संवाद

पर्यटकों के लिए रोहतांग दर्रा बहाल होते ही इस मार्ग पर सड़क किनारे 15 से 20 फीट ऊंची बर्फ की दीवारों के बीच रोमांच का सफर शुरू हो गया है। देश-विदेश के पर्यटकों की पसंदीदा सैरगाह में दर्रा बहाल होने के पहले ही दिन पर्यटकों का मेला लग गया। शुक्रवार को 580 पर्यटक वाहन रोहतांग पहुंचे। हालाकि, पर्यटन विभाग की ऑनलाइन साइट के माध्यम से करीब 600 वाहनों के लिए परमिट जारी किए गए थे।



करीब छह माह बाद रोहतांग दर्रा बहाल होने पर अब मनाली के पर्यटन कारोबार को संजीवनी मिलेगी। ऑनलाइन बुकिंग में इजाफा होने के साथ ही आगामी सप्ताह तक यहां का पर्यटन सीजन बूम पर आने की संभावना भी प्रबल हो गई है। शुक्रवार को पहले दिन हजारों पर्यटक रोहतांग दर्रा पहुंचे और बर्फ के बीच अठखेलियां कीं। गौरतलब है कि सड़क सीमा संगठन ने पिछले साल के मुकाबले इस साल करीब एक माह पहले ही दर्रा बहाल कर दिया है।

The journey of adventure begins between the walls of snow in Rohtang, see spectacular pictures
रोहतांग दर्रा - फोटो : संवाद

बीआरओ ने इस मार्ग पर 15 से 20 फीट ऊंची बर्फ की दीवारों को काटकर समुद्रतल से 13,050 फीट की ऊंचाई पर स्थित रोहतांग दर्रा को बहाल किया। 

The journey of adventure begins between the walls of snow in Rohtang, see spectacular pictures
रोहतांग दर्रा में सैलानी। - फोटो : संवाद

रोहतांग दर्रा जाने के लिए पर्यटक वाहनों और स्थानीय लोगों को परमिट लेना अनिवार्य है। एक दिन में सिर्फ 1,200 वाहनों को ही रोहतांग जाने की अनुमति है।

विज्ञापन
विज्ञापन
The journey of adventure begins between the walls of snow in Rohtang, see spectacular pictures
रोहतांग दर्रा। - फोटो : संवाद

पर्यटन कारोबारियों की मानें तो रोहतांग दर्रा जाने के लिए पर्यटक उत्सुक रहते हैं। यहां पर्यटकों को बर्फ के बीच मस्ती करना पसंद है।



 
विज्ञापन
The journey of adventure begins between the walls of snow in Rohtang, see spectacular pictures
रोहतांग दर्रा। - फोटो : संवाद

पर्यटन कारोबार प्रेमनाथ, गोकुल चंद, प्रीतम ठाकुर ने बताया कि दर्रा बहाली के बाद ऑन लाइन बुकिंग में इजाफा होने की उम्मीद है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed