फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal by-elections: The fate of these candidates will be decided tomorrow, counting of votes will be done at 13 centers from 8 am

हिमाचल उपचुनाव: दो नवंबर को होगा इन प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला, 13 केंद्रों पर होगी मतगणना

Mon, 01 Nov 2021 05:55 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 01 Nov 2021 05:55 PM IST
सार

प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सी पालरासु ने बताया कि मतगणना के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दो दर्जन केंद्रों पर मतगणना का कार्य 2 नवंबर को सुबह 8 बजे से कड़ी सुरक्षा के बीच किया जाएगा। 12 बजे तक चुनाव परिणाम की स्थिति साफ होने लग जाएगी।

विज्ञापन
Himachal by-elections: The fate of these candidates will be decided tomorrow, counting of votes will be done at 13 centers from 8 am
हिमाचल उपचुनाव(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की तीन विधानसभा और लोकसभा की एक सीट के लिए 30 अक्तूबर को हुए मतदान के बाद मंगलवार को वोटों की गणना की जाएगी। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सी पालरासु ने बताया कि मतगणना के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दो दर्जन केंद्रों पर मतगणना का कार्य 2 नवंबर को सुबह 8 बजे से कड़ी सुरक्षा के बीच किया जाएगा। 12 बजे तक चुनाव परिणाम की स्थिति साफ होने लग जाएगी। मतगणना केंद्र में निर्वाचन अधिकारी की टेबल के अतिरिक्त अन्य प्रत्येक टेबल पर एक मतगणना सहायक और एक मतगणना निरीक्षक (सुपरवाइजर) तैनात किया जाएगा। मंडी संसदीय निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना के लिए 11 पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं जबकि फतेहपुर, अर्की और जुब्बल-कोटखाई विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए तीनों सामान्य पर्यवेक्षकों को ही मतगणना पर्यवेक्षक के रूप में तैनात किया गया है। 

विज्ञापन


प्रत्येक मतगणना टेबल पर एक-एक माइक्रो ऑब्जर्वर की भी तैनाती की गई है। डाक मतपत्रों व ईटीपीबीएस मतों की गिनती पूर्ण करने के लिए अलग से केंद्र स्थापित किए गए हैं। हर विधानसभा क्षेत्र के पांच-पांच मतदान केंद्रों की ईवीएम एवं वीवीपैट की पर्चियों का भी मिलान किया जाएगा। कम मतदान की वजह से प्रत्याशियों और नेताओं की धुकधुकी बढ़ गई है। सरकार की प्रतिष्ठा दांव पर है। उल्लेखनीय है कि उपचुनाव से पहले तक मंडी और जुब्बल-कोटखाई भाजपा जबकि अर्की और फतेहपुर सीट कांग्रेस के पास थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: दिवाली से पहले महंगाई का झटका: हिमाचल में व्यावसायिक एलपीजी सिलिंडर के दाम दो हजार रुपये के पार
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडी संसदीय क्षेत्र में गवर्नमेंट गर्ल्स आईटीआई मंडी में पोस्टल बैलेट और सर्विस वोट की गिनती होगी। इसी तरह भरमौर विधानसभा क्षेत्र में पड़े वोटों की गणना सरोल स्थित गवर्नमेंट मिलेनियम पॉलीटेक्नीक में जबकि लाहौल-स्पीति के मतों की गणना गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल केलांग, किन्नौर की गणना बचत भवन रिकांगपिओ और रामपुर विधानसभा क्षेत्र की गणना पीजीएसएसएस रामपुर में होगी। वहीं, मनाली, कुल्लू, आनी और बंजार क्षेत्र की गणना के लिए जीडीसी कुल्लू को मतगणना केंद्र बनाया गया है। करसोग, सुंदरनगर नाचन और सरकाघाट क्षेत्र की गणना जवाहर लाल नेहरू गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज सुंदरनगर में होगी। 

द्रंग व जोगिंद्रनगर की गणना राजीव गांधी गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज जोगिंद्रनगर जबकि सराज और मंडी की गणना गवर्नमेंट पीजी कॉलेज मंडी में आयोजित होगी। बल्ह क्षेत्र की गणना गवर्नमेंट आईटीआई मंडी में होगी। फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव की मतगणना के लिए वजीर राम सिंह पीजी गवर्नमेंट कॉलेज जबकि अर्की के लिए गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल (ब्वायज) अर्की और गवर्नमेंट ब्वायज सीनियर सेकेंडरी स्कूल जुब्बल में जुब्बल-कोटखाई की मतगणना होगी। वहीं, मतदान के बाद पहले से बनाए गए स्ट्रांग रूमों में ईवीएम और वीवीपैट मशीनें लॉक हो चुकी हैं। लाहौल स्पीति, किन्नौर और चंबा के दूरदराज के इलाकों में मौजूद ईवीएम को भी सेना के हेलीकॉप्टरों की मदद से स्ट्रांग रूम तक पहुंचाया गया।
 

ये प्रत्याशी मैदान में

मंडी संसदीय क्षेत्र
नाम                                     दल
ब्रिगेडियर कुशाल चंद ठाकुर    भाजपा
प्रतिभा सिंह                          कांग्रेस
अंबिका श्याम                       राष्ट्रीय लोकनीति पार्टी
मुंशी राम ठाकुर                      हिमाचल जनक्रांति पार्टी
अनिल कुमार                         निर्दलीय
सुभाश मोहन स्नेही               निर्दलीय

फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र
बलदेव ठाकुर                 भाजपा
भवानी सिंह पठानिया     कांग्रेस
पंकज कुमार दर्शी           हिमाचल जनक्रांति पार्टी
डॉ. राजन सुशांत            निर्दलीय
डॉ. अशोक कुमार सोमल    निर्दलीय
 
अर्की विधानसभा क्षेत्र
रतन सिंह पाल    भाजपा
संजय                कांग्रेस
जीत राम           निर्दलीय
 
जुब्बल कोटखाई क्षेत्र
नीलम सरैईक          भाजपा
रोहित ठाकुर             कांग्रेस
चेतन सिंह बरागटा    निर्दलीय
सुमन कदम            निर्दलीय

जीत के बाद विजय जुलूस निकालने पर रोक

हिमाचल प्रदेश विधानसभा की तीन और लोकसभा की एक सीट के लिए हुए उपचुनाव की मतगणना के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने सख्त आदेश जारी कर दिए हैं। सोमवार को जारी आदेश में स्पष्ट किया है कि मतगणना पूरी होने के बाद किसी तरह के  विजय जुलूस को निकालने की अनुमति नहीं होगी। इसके अलावा परिणाम आने के बाद रिटर्निंग अधिकारी से चुनाव प्रमाण पत्र लेने के समय भी विजयी प्रत्याशी के साथ सिर्फ दो अन्य लोग ही मौजूद रह सकेंगे।

आयोग के आदेश के बाद मुख्य निर्वाचन अधिकारी सी पालरासू ने सभी रिटर्निंग अधिकारियों को स्पष्ट आदेश जारी कर दिए हैं कि वह आयोग के इस निर्देश का सख्ती से पालन सुनिश्चित करें। इसके अलावा कोविड दिशा-निर्देशों का भी सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है। बता दें कि आमतौर पर चुनावी नतीजे आने के बाद विजय जुलूस निकालने की परंपरा रही है, लेकिन कोविड की वजह से आयोग ने इस परंपरा को रोकने के लिए सख्त रुख अपनाया है। उधर, विजेता प्रत्याशी को चुनाव परिणाम आने के साथ ही सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी और उसे सुरक्षित घर तक पहुंचाना सुनिश्चित किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed