फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal bjp leaders meeting with amit shah at new delhi.

भाजपा जारी रखेगी आंदोलन, शाह ने दिया जीत का मंत्र

Wed, 17 Feb 2016 09:15 AM IST
Updated Wed, 17 Feb 2016 09:15 AM IST
विज्ञापन
himachal bjp leaders meeting with amit shah at new delhi.

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने पार्टी की हिमाचल प्रदेश इकाई के नेताओं को राज्य में 2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव की रणनीति का रोडमैप तैयार करने का निर्देश दिया है। राज्य कोरग्रुप के साथ हुई बैठक में भ्रष्टाचार को प्रमुख मुद्दा बनाने और वीरभद्र सरकार के खिलाफ निरंतर आंदोलन जारी रखने पर भी सहमति बनी।

विज्ञापन


कोरग्रुप को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि हिमाचल में भाजपा के लिए सियासी स्थिति बेहद अनुकूल है। लोगों में भ्रष्टाचार और विकास कार्य न होने से सरकार के प्रति बेहद नाराजगी है। जरूरत इस बात की है कि राज्य इकाई विधानसभा चुनाव तक राज्य सरकार के खिलाफ ऐसा ही माहौल बनाए रखे।
विज्ञापन


इसके लिए पार्टी को जहां वीरभद्र सरकार के खिलाफ लगातार आंदोलन के जरिए मोर्चा खोले रखना होगा, वहीं विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से मतदाताओं तक सीधी पहुंच बनानी होगी। उन्होंने कहा कि रोडमैप तैयार होने के बाद वह एक बार फिर से कोरग्रुप की बैठक बुलाएंगे। राज्य इकाई की मांग पर शाह ने जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सूबे में कार्यक्रम तय करने का भी भरोसा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

शाह ने नेताओं से मांगे सुझाव

himachal bjp leaders meeting with amit shah at new delhi.

राज्य के पार्टी अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने बताया कि बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा हुई। शाह को स्थानीय और पंचायत चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन से अवगत कराया गया। अमित शाह ने पार्टी के प्रदर्शन को और बेहतर करने के लिए सुझाव मांगे हैं। इस दौरान प्रदेश में केंद्र की योजनाओं की स्थिति पर भी चर्चा हुई तथा राज्य इकाई ने शाह को रिपोर्ट पेश की।

बैठक में राज्य के प्रभारी श्रीकांत शर्मा, पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा सहित कोरग्रुप के 17 में से 14 सदस्य शामिल थे। वरिष्ठ नेता शांता कुमार, अनुराग ठाकुर और राजीव जिंदल बैठक में नहीं आए।

असफलताओं का दोष भाजपा पर मढ़ रही कांग्रेस सरकार

himachal bjp leaders meeting with amit shah at new delhi.

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने वीरभद्र सिंह की ओर से विपक्ष पर सहयोग न करने के आरोपों को नकारा है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा सदन और सदन से बाहर दलगत राजनीति से ऊपर उठकर जनता की आवाज उठाई है लेकिन कांग्रेस सरकार अपनी तीन वर्ष की असफलताओं का दोष भाजपा पर मढ़ने का प्रयास कर रही है।

मुख्यमंत्री बताएं कि पिछले तीन वर्षों में उन्होंने किस अवसर पर विपक्ष से सहयोग मांगा है। उन्हें जब भी समय मिला है तो उन्होंने अपने उकसावे वाले बयानों से विपक्ष को अपमानित करने का ही प्रयास किया है। मुख्यमंत्री के उस बयान का भी विरोध किया है, जिसमें उन्होंने केंद्रीय योजनाओं में पर्याप्त फं ड न मिलने की बात कही है।

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह ने कहा कि भाजपा केंद्रीय नेतृत्व की ओर से लिए गए निर्णय के अनुसार 18, 19 एवं 20 फ रवरी 2016 को प्रदेश में ‘जन स्वाभिमान अभियान’ का आयोजन होगा। इसके तहत भाजपा के कार्यकर्ता भारत की एकता, अखंडता एवं प्रगति के लिए धरने एवं रचनात्मक कार्यक्रमों का आयोजन करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed