फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal assembly monsoon session from 19 august

इस दिन से शुरू होगा हिमाचल विधानसभा का मानसून सत्र, हंगामे के आसार

Sun, 18 Aug 2019 02:45 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 18 Aug 2019 02:45 PM IST
विज्ञापन
himachal assembly monsoon session from 19 august

हिमाचल प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र सोमवार से शुरू होने जा रहा है। 11 दिन का यह सत्र सोमवार को दोपहर बाद दो बजे से शुरू होगा। इसके लिए कांग्रेस रविवार और भाजपा सोमवार को रणनीति बनाएगी।

विज्ञापन


सदन में जहां कांग्रेस आक्रामक रुख में नजर आएगी, वहीं भाजपा भी पलटकर हर हमले का जवाब देगी। 19 अगस्त को शुरू होने जा रहा यह सत्र 31 अगस्त तक चलेगा। यह पिछले पांच साल में सबसे लंबा मानसून सत्र है।
विज्ञापन


इससे पहले मानसून सत्र में महज पांच से सात बैठकें ही होती रही हैं। मानसून सत्र के लिए विपक्षी दल कांग्रेस रविवार को शाम सात बजे और सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा सोमवार को सुबह 11 बजे मंत्रणा करेगी। दोनों प्रमुख दलों ने इसके लिए विधायक दलों की बैठकें बुला ली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार शाम को कांग्रेस विधायक दल के नेता और नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री की अध्यक्षता में सभी कांग्रेस विधायकों की शिमला में बैठक होगी। कांग्रेस के मुख्य सचेतक जगत सिंह नेगी ने इसकी पुष्टि की। 

सर्वदलीय बैठक में शांति से सदन चलाने की अपील करेंगे बिंदल 

himachal assembly monsoon session from 19 august

इसी तरह से दूसरे दिन सोमवार को 11 बजे भाजपा विधायक दल ने भी शिमला में बैठक बुलाई है। संसदीय कार्य मंत्री सुरेश भारद्वाज ने बताया कि इस बारे में सभी भाजपा विधायकों को सूचित किया गया है। 

सोमवार को सत्रारंभ से पहले सर्वदलीय बैठक बुलाई जाएगी। इसमें विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल सभी दलों से शांति से सदन की कार्यवाही चलने देने की अपील करेंगे। इसमें भाजपा और कांग्रेस के प्रतिनिधियों के अलावा माकपा विधायक राकेश सिंघ तथा निर्दलीय विधायकों के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed