फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal assembly election union minister smriti irani rally in una

देशद्रोह के नारे लगाने वालों का साथ देकर कांग्रेस नेताओं ने उजागर की अपनी मानसिकता : स्मृति

Sat, 04 Nov 2017 09:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गगरेट (ऊना)
ब्यूरो/अमर उजाला, गगरेट (ऊना) Updated Sat, 04 Nov 2017 09:54 AM IST
विज्ञापन
 himachal assembly election union minister smriti irani rally in una

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा कि दिल्ली के जेएनयू में जब कुछ छात्रों ने भारत विरोधी नारे लगाए, तो कांग्रेस के नेताओं ने उनका साथ देकर देश के लिए अपनी मानसिकता उजागर कर दी। 

विज्ञापन


शुक्रवार को गगरेट के मवा कोहलां में स्मृति ने कहा कि पिछली यूपीए सरकार में वित्त मंत्री रहे पी. चिदंबरम ने तो कश्मीर की आजादी की ही बात कहकर कांग्रेस का देश प्रेम सबके सामने उजागर कर दिया। जब कांग्रेस के केंद्रीय नेता इस तरह के बयान दे रहे थे तो प्रदेश कांग्रेस के मुखिया वीरभद्र सिंह ने क्यों चुप्पी साध ली थी। 
विज्ञापन


मोदी सरकार के ओआरओपी मुद्दे की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि देवभूमि हिमाचल के लगभग एक लाख पूर्व सैनिक इस योजना से लाभान्वित हुए हैं। यह मोदी की दूरगामी सोच का परिणाम है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

4560 किलोमीटर सड़क को राष्ट्रीय उच्च मार्ग बनाने की स्वीकृति

 himachal assembly election union minister smriti irani rally in una

केंद्र की सरकार ने हिमाचल की लगभग 4560 किलोमीटर सड़क को राष्ट्रीय उच्च मार्ग बनाने की स्वीकृति प्रदान कर दी है। प्रदेश में भाजपा का कमल खिलने के बाद यह कार्य भी जल्द ही शुरू हो जाएगा। हिमाचल में रेल ऊना से आगे नहीं बढ़ रही थी। 

भाजपा सरकार ने ऊना में रेल की पटरी आगे बिछा कर रेल को गति देने का कार्य किया है। ईरानी ने कांग्रेस को घोटालों की सरकार बताते हुए कहा कि प्रदेश में सुशासन लाने के लिए भाजपा की सरकार बनाओ। चुटकी लेते हुए कहा उन्होंने कि लक्ष्मी कभी हाथ पर सवार होकर नहीं आती। 

लक्ष्मी के लिए प्रदेश में कमल खिलाना होगा। जनसभा में पंजाब के पूर्व मंत्री तीक्ष्ण सूद, भाजपा प्रत्याशी राजेश ठाकुर, प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य सुशील कालिया सहित अन्य मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed