{"_id":"59fc682f4f1c1b71548ba830","slug":"himachal-assembly-election-union-minister-jp-nadda-criticized-cm-virbhadra-singh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जेपी नड्डा बोले-मुख्यमंत्री के कोर्ट चक्करों से जनता भी हुई शर्मसार, अब छुटकारा पाने का वक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेपी नड्डा बोले-मुख्यमंत्री के कोर्ट चक्करों से जनता भी हुई शर्मसार, अब छुटकारा पाने का वक्त
ब्यूरो/अमर उजाला, भरमौर (चंबा)
Updated Sat, 04 Nov 2017 09:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि जिस प्रदेश का मुख्यमंत्री कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगा रहा हो, उस प्रदेश के लोगों को शर्म महसूस करनी पड़ती है। अब शर्म से छुटकारा पाने का वक्त आ चुका है। वे चंबा के भरमौर में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जिस तरह भरमौर के चौरासी प्रांगण में लोगों की भीड़ उमड़ी है, इससे साफ जाहिर होता है कि नौ नवंबर को भरमौर क्षेत्र की जनता भाजपा के पक्ष में मतदान करेगी। वे भरमौर में पार्टी के लिए वोट मांगने नहीं आए हैं, बल्कि हिमाचलियत के लिए वोट मांगने आए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन में गुड़िया और होशियार सिंह कांड से देवभूमि कलंकित हुई है। कांग्रेस सरकार ने आरोपियों को सजा देने की बजाय संरक्षित करने का कार्य किया है। मोदी ने उन्हें देश का स्वास्थ्य मंत्री बनाकर गौरवान्वित किया है।
विज्ञापन
चंबा में बनेगा मेडिकल कॉलेज
इस जिम्मेदारी को निभाते हुए उन्होंने बिलासपुर जिले में एम्स लाकर दिया। चंबा को मेडिकल कॉलेज प्रदान किया। इसमें 190 करोड़ रुपये का बजट केंद्र सरकार ने दिया। विस चुनाव के बाद चंबा मेडिकल कॉलेज के नए भवन का शिलान्यास किया जाएगा।
चंबा में ऐसा मेडिकल कॉलेज बनेगा जिसकी प्रदेश में अपनी पहचान होगी। नड्डा ने कहा यहां के नुमाइंदे अधिकतर नाच गाना करते ही नजर आते हैं। आग और वन माफिया से जंगल नष्ट हो रहे हैं। इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी जिया लाल ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के समक्ष कुछ मांगें रखी।
पूर्व विस अध्यक्ष ने किया नड्डा का स्वागत
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हेलीपैड में उतरे तो उनके स्वागत के लिए पूर्व विस अध्यक्ष पंडित तुलसी राम, भाजपा प्रत्याशी जिया लाल कपूर, चमन लाल, सत्य प्रसाद शर्मा सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान जम्मू कश्मीर से आए भाजपा विधायक जीवन लाल और नीलम लग्गा मुख्य रूप से मौजूद रहे।