फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal assembly election union health minister jp nadda programmes in himachal

मोदी की रैली के बाद और सक्रिय हुए नड्डा, विरोधी खेमा बैठा है खामोश

Sat, 07 Oct 2017 03:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर Updated Sat, 07 Oct 2017 03:38 PM IST
विज्ञापन
himachal assembly election union health minister jp nadda programmes in himachal

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बिलासपुर रैली के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा की प्रदेश में सक्रियता बढ़ गई है। केंद्रीय मंत्री ने बीते दिन ही कुल्लू और शिमला का एक दिवसीय दौरा कर कार्यक्रमों में भाग लिया था। आने वाले दिनों में भी वे हिमाचल के कुछ और दौरे कर सकते हैं।

विज्ञापन


पीएम भी रैली के दौरान केंद्रीय मंत्री को सूबे के नेताओं की अग्रिम पंक्ति में खड़ा कर गए हैं। पीएम ने नड्डा की तारीफ के पुल बांधे थे। बिलासपुर रैली को केंद्रीय मंत्री की प्रतिष्ठा से जोड़कर देखा जा रहा था। इस आयोजन की सफलता के बाद से नड्डा का सियासी कद और बढ़ गया है।
विज्ञापन


पार्टी से जुड़े सूत्रों की मानें तो अब प्रदेश के हर विधानसभा क्षेत्र में होने वाले कार्यक्रम के लिए नड्डा की डिमांड बढ़ गई है। पार्टी नेताओं ने भी हाईकमान से विस चुनाव को ध्यान में रखते हुए हिमाचल में नड्डा के अधिक से अधिक कार्यक्रम करवाने की मांग रखी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चुप्पी साधे बैठा है नड्डा विरोधी खेमा

himachal assembly election union health minister jp nadda programmes in himachal

इस बीच बिलासपुर रैली के आयोजन की रिपोर्ट हाईकमान ने मांगी है। मोदी रैली की तैयारियों के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा 25 सितंबर से अकेले मैदान में डटे हुए थे।

इसका परिणाम यह रहा कि लुहणू मैदान और आसपास के क्षेत्रों से इतनी भीड़ जुटी कि पांव धरने को जगह तक नहीं बची। रैली के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने भी यहां तक कह दिया था कि भीड़ तो आठ मंजिलों तक पहुंच गई है। इसके बाद पीएम ने रैली के फोटो और वीडियो भी ट्विटर पर शेयर किए थे। 

लंबे समय से कयास लगाए जा रहे थे कि जेपी नड्डा को पार्टी सीएम के रूप में प्रोजेक्ट करेगी। पीएम मोदी ने जिस तरह रैली के दौरान नड्डा को अग्रिम पंक्ति में खड़ा किया उससे इन कयासों को और बल मिल गया है।

नड्डा विरोधी खेमा रैली के बाद से चुप्पी साधे बैठा है। अभी ऊंट किस करवट बैठेगा, यह कहना जल्दबाजी होगा, लेकिन मोदी की रैली से नड्डा के लिए कई संकेत दे गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed