फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal assembly election sunita thakur applied for congress ticket from shimla urban seat

ये कर्मचारी नेत्री बनी शिमला शहरी सीट से टिकट की पहली दावेदार, दिए 25 हजार

Sun, 01 Oct 2017 02:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 01 Oct 2017 02:57 PM IST
विज्ञापन
himachal assembly election sunita thakur applied for congress ticket from shimla urban seat

हिमाचल कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के एलान के ए‌क दिन के भीतर ही अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनीता ठाकुर ने शिमला शहरी सीट से कांग्रेस पार्टी के टिकट के लिए दावेदारी जता दी है।

विज्ञापन


शनिवार को टिकट के लिए आवेदन करने के पहले ही दिन सुनीता ठाकुर ने अपने परिजनों और समर्थकों के साथ कांग्रेस मुख्यालय पहुंचकर 25 हजार रुपये की फीस के साथ टिकट के लिए आवेदन किया।
विज्ञापन


सुनीता ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह उनके आदर्श हैं। उन्हीं के पदचिन्हों और मार्गदर्शन में वह चुनाव लड़ना चाहती हैं।

कहा- पूरा भरोसा, मिलेगी ‌टिकट

himachal assembly election sunita thakur applied for congress ticket from shimla urban seat

शनिवार को करीब साढ़े 11 बजे सुनीता ठाकुर ने कांग्रेस कार्यालय में कार्यालय सचिव गुलाब सिंह को निर्धारित परफॉर्मा सौंप कर राजधानी से कांग्रेस के टिकट के लिए दावा ठोका। शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने टिकट प्राप्त करने के लिए आवेदन करने का एलान किया था।

इसी कड़ी में सुनीता ठाकुर प्रदेश में सबसे पहले आवेदन करने वाली नेत्री बन गई हैं। इस अवसर पर सुनीता ठाकुर ने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि महिला होने के नाते कांग्रेस पार्टी इस बार शिमला सीट से उन्हें टिकट देकर मैदान में उतरेगी।

उन्होंने आश्वस्त किया कि यदि उन्हें टिकट मिली तो निश्चित तौर पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के सहयोग से इस बार शिमला सीट कांग्रेस अवश्य जीतेगी। सुनीता ठाकुर ने कहा कि अब तक वह कर्मचारियों, अधिकारियों की समस्याओं को सरकार के स्तर पर पहुंचाकर उनके निराकरण के लिए पुरजोर प्रयास करती रहीं हैं।

राजधानी को संवारने के लिए बनाया है मास्टर प्लान

himachal assembly election sunita thakur applied for congress ticket from shimla urban seat

यदि उन्हें शिमला का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला तो शिमला की समस्याओं को सुलझाने का पूरा प्रयास करेंगी। उन्होंने कहा कि शिमला एक पर्यटन स्थल है और सैलानियों के लिए और अधिक सुविधाओं के साथ ही शिमला में पेयजल, पार्किंग, सड़कों का विस्तारीकरण, सौंदर्यीकरण और गरीबों के लिए आशियाना बनाने के साथ ही शहरवासियों की अन्य समस्याओं को दूर करने का पूरा प्रयास करेंगी।

सुनीता ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में उनकी गहरी आस्था के चलते ही उन्होंने कांग्रेस से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। पार्टी प्रभारी सुशील कुमार शिंदे, सह प्रभारी रंजीता रंजन, प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू सहित अन्य पार्टी नेताओं के सहयोग से ही वह आगे बढ़ना चाहती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed