भाजपा में जाते ही भ्रष्टाचार से मुक्त हो गए सुखराम : सचिन पायलट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री सचिन पायलट ने कहा कि भाजपा चाहे सर्वे छपा ले, चुनाव में पोस्टर या झंडे लगा दे लेकिन यह तय है कि हिमाचल में भाजपा को हार का मुंह देखना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री भ्रष्टाचार की बात न करें तो अच्छा है।
भाजपा की हालत तो ऐसी है कि अगर कोई नेता भाजपा में नहीं है तो वह भ्रष्टाचारी है, दबाव बनाकर जब उसे भाजपा ज्वाइन कराई जाती है तो गंगा जल छिड़कने से वह भ्रष्टाचार से मुक्त हो जाता है। पंडित सुखराम के मामले में भी ऐसा ही हुआ है।
भाजपा में शामिल होते ही उन पर लगे सारे आरोप खत्म हो गए हैं। सुखराम को लेकर भाजपा ने दो सप्ताह तक संसद नहीं चलने दी थी और जिन मुद्दों को लेकर संसद में हंगामा किया था, वह मामला आज भी है। ऐसे में भाजपा के भ्रष्टाचार के मामले में मापदंड अलग-अलग हैं।
पांच साल में कांग्रेस सरकार ने किया विकास
पायलट ने कांग्रेस भवन में कहा कि हिमाचल की जनता जानती है कि पांच साल में कांग्रेस सरकार ने विकास किया है। जनता विकास को ही समर्थन देगी। सीबीआई को मोदी सरकार ने खिलौना बनाकर रखा है। भाजपा ने सीबीआई और ईडी की छवि लोगों में खराब कर दी है।
भाजपा बौखलाहट में है। मजबूरन में धूमल को मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करना पड़ा है। वीरभद्र सिंह दृढ़ संकल्प वाले नेता हैं और भाजपा के स्टार वार पर वे अकेले ही भारी पड़ रहे हैं। मोदी ने हिमाचल में किए रेल नेटवर्क और सेब पर आयात शुल्क बढ़ाने के वादे पूरे नहीं किए हैं। जीएसटी से लोग खासकर छोटे व्यापारी परेशान हैं।