फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal assembly election congress up president raj babbar gave statement on phone

कांग्रेस नेता राज बब्बर ने मोबाइल से ही दिया भाषण, जानिए क्या रही वजह

Tue, 07 Nov 2017 08:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पतलीकूहल (कुल्लू)
ब्यूरो/अमर उजाला, पतलीकूहल (कुल्लू) Updated Tue, 07 Nov 2017 08:58 AM IST
विज्ञापन
himachal assembly election congress up president raj babbar gave statement on phone

यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष राज बब्बर ने कहा कि मोदी सरकार लोगों से झूठे वायदे कर सत्तासीन हुई, लेकिन अब जनता सब जान चुकी है। भाजपा झूठ से वोटरों को फांसना जानती है। 

विज्ञापन




जबकि कांग्रेस विकास के सहारे मतदाताओं का दिल जीतती है। सोमवार को हेलिकॉप्टर में तकनीकी खराबी के चलते वह पतलीकूहल नहीं पहुंच पाए। ऐसे में जनता को मोबाइल पर ही उनका भाषण सुनना पड़ा। 
विज्ञापन


राज बब्बर ने मोबाइल से ही जनता को संबोधित किया। कहा कि गैस के दाम आसमान छू रहे हैं। बेरोजगारी बढ़ रही है। जनता को परेशान करने वाले कानून बनाए जा रहे हैं। उन्होंने हरि चंद शर्मा के पक्ष में मतदान करने का आग्रह भी किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन



वहीं कांग्रेस प्रत्याशी हरिचंद शर्मा ने कहा कि कांग्रेस की नीतियों से देश इतनी तरक्की कर सका है। ऐसे में कांग्रेस का विजयी होना निश्चित है। इस मौके पर धामी, चेतराम नेगी, देवेंद्र नेगी, हीरा लाल, विद्या नेगी, चंद्रकिरण, दिनेश सेन, चुनेश्वर, दिलेराम, भगतराम, राजीव ठाकुर, विक्की, डोला और रंजू मौजूद रहे। 


बब्बर ने हरि चंद शर्मा को बताई मजबूरी 
जनसभा के बीच माइक के सामने ही फोन पर राजबब्बर ने हरिचंद शर्मा से उनकी रैली पर न पहुंचने की मजबूरी बताते हुए चुनाव के बाद कांग्रेस सरकार रिपीट होने पर मनाली में रोड शो करने का वायदा किया। वहीं, प्रदेश कांग्रेस महासचिव धर्मवीर धामी ने उनसे लाइव बातचीत कर भाजपा को घेरा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed